MUMBAI. विद्या ने कहा- FIR करने वालों के पास काम नहीं, थोड़ा हमें भी आंखें सेंकने दीजिए ना

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI. विद्या ने कहा- FIR करने वालों के पास काम नहीं, थोड़ा हमें भी आंखें सेंकने दीजिए ना

MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर के खिलाफ कई FIR दर्ज की जा रही हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट में भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस विद्या बालन से रणवीर के फोटोशूट को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर विद्या कहती हैं कि अरे क्या प्रॉब्लम है, पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हमें भी आंखे सेंकने दीजिए ना।





रणवीर के खिलाफ FIR पर विद्या का रिएक्शन





रिपोर्ट्स ने विद्या से रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराने और उन्हें कपड़े दान करने के बारे‌‌ में पूछा था। जवाब में विद्या ने कहा कि अगर किसी को तस्वीरों से ठेस पहुंची है, तो उन्हें नहीं देखना चाहिए। और जिन्होंने FIR की है, हो सकता है उनके कोई और काम ही नहीं है। इसलिए वे ऐसे अपना टाइम बर्बाद कर रहे हैं। FIR के मामलों में पड़ते ही क्यों हैं ? फोटो पसंद नहीं आई तो पेपर फाड़कर फेंक दो।







View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





ये है कपड़े दान करने का मामला





पलासिय क्षेत्र में इंदौर में नेकी की दीवार करके जगह बनी हुई है, यहां लोग अपने हिसाब से कपडे, बुक आदि दान कर जाते हैं और जिसे चाहिए होता है वह यहां से ले जाता है। इसी दीवार पर एक बॉक्स बनाकर रणवीर सिंह की फोटो लगाई गई और इस बॉक्स में कपडे़ दान लिए गए। साथ ही संस्था अध्यक्ष नीरज याग्निक ने बताया कि इसमें से एक जोड़ी कपड़े रणवीर सिंह को कोरियर के जरिए भिजवाए जा रहे हैं।





मैगजीन के लिए था फोटोशूट





रणवीर ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था। यह एक न्यूड फोटोशूट था। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कुछ फोटोज में वे कारपेट पर लेटे हुए हैं। तो एक फोटो में वे पैर मोड़कर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में उन्होंने इनरवियर पहनी हुई है। रणवीर की ये तस्वीरें देखने के बाद लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा था। लोगों ने उनकी उर्फी जावेद और मोगली से तुलना भी की थी। लोगों ने ये तक कहा कि दीपिका ने उन्हें कपड़े नहीं दिए। इन फोटोज को लेकर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ रहा है। हालांकि उनकी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण और कई एक्टर्स ने उनका सपोर्ट भी किया है। 







View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



Bollywood बॉलीवुड Ranveer Singh रणवीर सिंह Vidya Balan विद्या बालन FIR actor एक्टर न्यूड फोटोशूट एफआइआर Nude Photoshoot