MUMBAI. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली,किशोर कुमार के बंगले ‘गौरी कुंज’में रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार का बंगला 5 साल के लिए किराए पर लिया है। किशोर का गौरी कुंज बंगला मुंबई के जुहू में है, जिसके एक हिस्से में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। किशोर के बेटे अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
अगले महीने से शुरू होगा ये रेस्टोरेंट
जानकारी के मुताबिक विराट एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। ज्यादातर काम इसका पूरा हो गया है। खबरों की मानें तो ये रेस्टोरेंट अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगा। विराट ने ये बंगला 5 साल के लिए किराए पर लिया है। क्रिकेटर की किशोर की फैमिली के साथ डील फाइनल हो गई है। बता दें कि विराट के देश में और भी कई रेस्टोरेंट हैं।
View this post on Instagram
A post shared by @kishore_kumar_a_rare_gem
इसी बंगले में रहा करते थे किशोर कुमार
किशोर इसी बंगले में रहा करते थे। बंगले के आस-पास की हरियाली किशोर को काफी पसंद थी। बताया जा रहा है कि किशोर को हरियाली इतनी पसंद थी कि उन्होंने अपने बंगले के आसपास के पेड़ों के नाम भी रखे थे। कुछ साल पहले ये बंगला विवादों में भी आया था।
View this post on Instagram
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
13 अक्टूबर 1987 को हुआ था किशोर कुमार का निधन
दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार का 13 अक्टूबर 1987 को निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे। इसके अलावा किशोर लगभग 88 फिल्मों में भी नजर आ चुके है।
View this post on Instagram
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)