IIFA 2022 में ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान की आंखें डबडबा गईं, जानें पूरी बात

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
IIFA 2022 में ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान की आंखें डबडबा गईं, जानें पूरी बात

Mumbai. फिल्म इंडस्ट्री के खान यानी सलमान खान (Salman Khan)को एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे काफी समय गुजर गया है। इन सालों में उन्होंने हर तरह के एक्सपीरियंस लिए। कई बार उनकी फिल्में सुपरहिट गई, तो कई बार उनकी फिल्मों ने नार्मल कमाई की। सलमान (Salman Khan) की लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन कभी भी उनकी आखों में आंसू नहीं आए। हालांकि IIFA 2022 में कुछ ऐसा हुआ कि सलमान की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने IIFA में मौजूद एक शख्स को गले भी लगाया। 





कलर्स चैनल पर होगा टेलीकास्ट





सलमान इस साल के आईफा को होस्ट (Salman Khan Host IIFA 2022) करते नजर आएंगे। 2-3 जून को ये इवेंट अबू धाबी में हुआ था। अब IIFA 2022, 25 जून को कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हाल ही में इस इवेंट की कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इन वीडियो को देख दर्शक बेसब्री से इस अवार्ड का इंतजार कर रहे है।







View this post on Instagram

A post shared by IIFA Awards (@iifa)





IIFA 2022 में इमोशनल हुए खान





आईफा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), सलमान से पूछते हुए नजर आ रहे है कि वे अपनी लाइफ का एक यादगार लम्हा बताए। रितेश के सवाल पर सलमान कहते है कि उनकी लाइफ में एक ऐसा वक्त था जब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। वो ब्रांडेड शर्ट तक नहीं खरीद सकते थे। एक बार वे सुनील शेट्टी(Sunil Shetty) की दुकान पर गए। वहां पर उन्हें कुछ कपड़े पसंद आए, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे उन्हें खरीद सकें। हालांकि वे कपड़े सुनील ने उन्हें फ्री में दे दिए थे। वीडियो में सलमान काफी इमोशनल होते नजर आ रहे है।  





इस दिन देखे IIFA 2022





IIFA 2022, दर्शक 25 जून को कलर्स चैनल(Colors Channel) पर देख सकेंगे। शो 8 बजे से टेलीकास्ट होगा। जबकि ग्रीन कारपेट(green carpet) 25 जून को ही शाम 6 बजे से टेलीकास्ट होगा। 





ये सितारे करेंगे परफॉर्म





22वां आईफा अवॉर्ड में अभिषेक बच्चन(Abhishek Bacchan), शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही परफॉर्म करेंगे।



 



Abhishek BacchanSalman Khan Host IIFA 2022 Riteish Deshmukh green carpet Colors Channel IIFA 2022 सलमान खान Bollywood Salman Khan Mumbai Sunil Shetty रितेश देशमुख