MUMBAI:दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक, Salman Khan की फिल्म 'भाईजान'में आएंगे नजर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI:दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक, Salman Khan की फिल्म 'भाईजान'में आएंगे नजर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी 

MUMBAI. दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी अब्दु ने खुद दी है। ये खबर सुनकर उनके फैंस बहुत खुश है और हो भी क्यों न, सलमान के साथ सभी काम करने की इच्छा रखते है। हालांकि सबको ये मौका नहीं मिलता।



इस फिल्म में साथ आएंगे नजर



दरअसल अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड़ की है। वीडियो में अब्दु ने बताया कि वो सलमान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा-भाईजान के लिए तैयार हूं। जानकारी के मुताबिक अब्दु,सलमान की फिल्म 'भाईजान' (Bhaijaan) में नजर आएंगे। सलमान के साथ काम करने पर अब्दु काफी खुश है। 




View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)



फिल्म में गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे अब्दु 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंगस्टर यानी वो इस फिल्म में एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म भाईजान एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें  सलमान के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आने वाली हैं। 



तजाकिस्तान के रहने वाले हैं Abdu



अब्दु का जन्म 18 सितंबर 2003 को तजाकिस्तान(Tajikistan) के Gishdarva गांव में हुआ था। वे 18 साल के हैं। अब्दु वैसे तो एक रैप सिंगर हैं, लेकिन उनका सिंगिंग टैलेंट कमाल का है। इनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) में दर्ज है। उन्हें रैप गाना Ohi Dili Zor से दुनियाभर में खूब पॉप्युलैरिटी मिली है। 



इसलिए रुकी हाइट 



अब्दु को बचपन में रिकेट्स (Rickets) नाम की बीमारी हो गई थी। ये बीमारी शरीर में कैल्शियम और विटमिन डी की कमी से होती है। रिकेट्स एक ऐसी बीमारी है,जिसमें बच्चों की हड्डियों की ग्रोथ (bones growth) रुक जाती है। इससे हड्डियों में दर्द, खराब ग्रोथ, नरम और कमजोर हड्डियां जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। इस बीमारी से जूझने के बाद अब्दु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उनका ट्रीटमेंट सही से नहीं हो पाया था। सूत्रों के मुताबिक अब्दु की हाइट 3 फीट 2 इंच है।


Bhaijaan Film world's smallest singer Abdu Rojik सलमान खान Salman Khan Mumbai Abdu Rozik Tajikistan भाईजान यूट्यूब चैनल तजाकिस्तान Abdu You tube channel Gishdarva फिल्म