एक्ट्रेस परिणीति-राघव चड्ढा ने अभी ऑफिशियल नहीं की रिलेशनशिप, फिर भी आ रही बधाइयां, आप सांसद अरोड़ा ने ट्वीट कर दी बधाई

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
एक्ट्रेस परिणीति-राघव चड्ढा ने अभी ऑफिशियल नहीं की रिलेशनशिप, फिर भी आ रही बधाइयां, आप सांसद अरोड़ा ने ट्वीट कर दी बधाई

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति का नाम आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी रिलेशनशिप अभी ऑफिशियल नहीं की है। चर्चाओं के बीच अब आप सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। 







— Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023





ये किया ट्वीट 





आप सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी। उन्होंने 28 मार्च, मंगलवार को सुबह 11 बजे ट्विटर पर राघव-परिणीति की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।





ये खबर भी पढ़े...











यूजर्स ने पोस्ट पर दिया रिएक्शन





परिणीति और राघव की शादी की चर्चाओं के बीच फैन्स का कन्फ्यूजन बढ़ता जा रही है। आप सांसद संजीव का पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए है। एक तरफ कई फैंस पोस्ट पर कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।  ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, अरे भाई इनका रिश्ता कंफर्म हो गया क्या। दूसरे यूजर ने लिखा परिणीति जल्द ही आम आदमी पार्टी की एमएल ए बन जाएंगी। तीसरे यूजर ने लिखा, आजकल लोग न जाने क्या-क्या प्रमोट करते रहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा क्या ये जल्द ही शादी करने वाले हैं।





परिणीति के रोके की तैयारियां के लग रहे कयास





डेटिंग रूमर्स के बीच परिणीति रविवार 26 मार्च को फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। वीडियो सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति ने अपने रोके की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।



Bollywood News अरोड़ा का ट्वीट सांसद राघव चड्ढा सांसद संजीव अरोड़ा Bollywood actress Parineeti Chopra बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा MP Raghav Chadha Arora's tweet बॉलीवुड न्यूज MP Sanjeev Arora