3 फुट के अब्दू रोजिक ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, बोले- बढ़ रही है मेरी हाइट, 5 साल की उम्र में हो गया था रिकेट्स 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
3 फुट के अब्दू रोजिक ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज, बोले- बढ़ रही है मेरी हाइट, 5 साल की उम्र में हो गया था रिकेट्स 

MUMBAI. बिग बॉस- 16 कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। 19 साल के रोजिक तजाकिस्तान के सिंगर हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में आने के बाद रोजिक की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। हाल हा में अब्दू ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक गुड न्यूज की है। उनके साथ एक ऐसा चमत्कार हुआ है, जिसे सुनकर हर कोई खुश हो रहा है। 



छोटे भाईजान को सुनाई ये गुड न्यूज



अब्दू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बताया कि उनकी हाइट बढ़ रही हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-  कि क्या आप अंतर देख सकते हैं? डॉक्टर्स ने कहा था कि मैं अब ग्रो नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मेरे पास जीरो पर्सेंट ग्रोथ हार्मोन हैं। उन्होंने फैंस को धन्यवाद किया और लिखा- अलहमदुलिल्लाह ये चमत्कार है, आप सभी के प्यार, सपोर्ट और दुआओं का नतीजा है कि मैं ग्रो कर रहा हूं। ये सुनकर फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं रहा है।




View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)



ये खबर भी पढ़िए....



हनुमान जयंती के मौके पर ''आदिपुरुष'' का नया पोस्टर out! देवदत्त गजानन प्रभु राम की भक्ति में लीन आ रहे नजर



5 साल की उम्र में हो गया था रिकेट्स 



रोजिक की हाइट 3 फीट 1 इंच है। रोजिक ग्रोथ हॉर्मोन डिफिशिएंसी जूझ रहे थे। उन्हें केवल 5 साल की उम्र में रिकेट्स हो गया था। रोजिक की फैमिली के पास बीमारी का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे। बता दें, अब्दू सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में नजर आए थे। इस शो के दौरान अब्दू रोजिक ने सलमान खान का भी दिल जीत लिया था। जानकारी के मुताबिक 19 साल के अब्दू की हाइट 94 सेंटीमीटर यानी 3 फीट 1 इंच बताई जाती थी। अब ये बढ़ती नजर आ रही है।


अब्दू रोजिक अब्दू की बढ़ी हाइट अब्दू के साथ चमत्कार बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक Abdu increased height miracles with Abdu Bigg Boss fame Abdu Rozik Abdu Rozik