तस्लीमा ने अभिषेक को ऐसा क्या कहा जिसका एक्टर को देना पड़ा जवाब, लेखिका को करना पड़ा डिलीट 

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
तस्लीमा ने अभिषेक को ऐसा क्या कहा जिसका एक्टर को देना पड़ा जवाब, लेखिका को करना पड़ा डिलीट 

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को 'दसवीं' के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड मिला है। इसमें उनके अभिनय की जमकर हुई थी। उन्होंने हरियाणवी शख्स का किरदार निभाया था। एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। अगर कोई उनकी आलोचना करने की कोशिश करता है तो उसको वह मुंहतोड़ जवाब भी देने से नहीं चूंकते। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि अमिताभ बच्चन सोचते हैं कि उनका बेटा सबसे अच्छा है। उसमें उनके सारे टैलेंट आ गए हैं। जब ये ट्वीट वायरल हुआ तो अभिषेक बच्चन ने रिएक्ट किया और अच्छे से जवाब दे दिया।



राइटर तस्लीमा नसरीन ट्विटर पर कुछ न कुछ ट्वीट करती रहती हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा- अमिताभ बच्चन जी अपने बेटे अभिषेक बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। वे सोचते हैं कि उनके बेटे को उनकी सारी प्रतिभा विरासत में मिली है और उनका बेटा सबसे अच्छा है। अभिषेक अच्छे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभिषेक भी अमित जी जितने टैलेंटेड हैं।



publive-image



अभिषेक के ट्वीट पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन



इस ट्वीट के रिप्लाई में अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा- आप एकदम सही कह रही हैं मैम। कोई भी उनके टैलेंट या फिर किसी और चीज में उनके बराबर नहीं आता है। वे हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहेंगे। मुझे उनका बेटा होने पर गर्व है। इसके बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने रेड हार्ड इमोजी पोस्ट कर काफी कुछ कह दिया। हैरानी की बात तो ये है कि तस्लीमा नसरीन ने अपना ट्वीट ही बाद में डिलीट कर दिया।



अभिषेक बच्चन को मिला 'दसवीं' के लिए फिल्मफेयर




अभिषेक बच्चन को 'दसवी' के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है। अभिषेक के रिप्लाई के बाद लोगों ने जमकर अभिषेक को सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा-अभिषेक बच्चन आपने सही किया। मैम हर पिता के लिए उनका बच्चा इस दुनिया में बेस्ट ही होता है। हमारे पास वाकई एक अच्छे एक्टर के बेटे हैं, जिन्हें डिजर्विंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला है। अगर ये किसी भी जॉनर के किरदार के लिए अच्छे एक्टर नहीं हैं तो फिर कोई भी नहीं है। एटलीस्ट वह अलग-अलग किरदारों को निभा तो रहे हैं।




— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 22, 2022



इस बात पर भड़की थी तस्लीमा नसरीन



अभिषेक बच्चन को 'दसवीं' के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड मिला है। इसमें उनके अभिनय की जमकर हुई थी। उन्होंने हरियाणवी शख्स का किरदार निभाया था। इस सम्मान के मिलने के बाद पिता अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- 'मेरा अभिमान, मेरी खुशी। तुमने अपना प्वॉइंट प्रूव किया। तुम्हारा मजाक बनाया गया। भद्दे तरह से बोला गया लेकिन तुमने बिना किसी चापलूसी के शांतिपूर्वक अपनी ताकत दिखाई.. तुम सबसे अच्छे हो और हमेशा रहोगे।' इसी के बाद तस्लीमा ने ट्वीट किया था।


अभिषेक बच्चन Filmfare OTT Award Abhishek Bachchan तस्लीमा नसरीन को अभिषेक को जवाब अभिषेक को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड Taslima Nasreen replies to Abhishek Bollywood News अमिताभ बच्चन बॉलीवुड न्यूज abhishek bachchan amitabh bachchan