अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोवर्स, सिर्फ 1 को खुद फॉलो करते हैं, जानिए कौन ये वो लकी वन?

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोवर्स, सिर्फ 1 को खुद फॉलो करते हैं, जानिए कौन ये वो लकी वन?

MUMBAI. एक्टर अल्लू अर्जुन को उनकी एक्टिंग और एक्शन के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। पुष्पा की शानदार सफलता के बाद उनकी फैन-फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। उनकी पॉपुलैरिटी इन दिनों आसमान छू रही है। अल्‍लू अर्जुन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्‍टार्स तक को टक्‍कर देते हैं। इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन के करोड़ों फॉलोवर्स हैं, लेकिन वह अपने अकाउंट से सिर्फ एक शख्स को फॉलो करते हैं। 



इस शख्स को फॉलो करते है अल्लू अर्जुन



दरअसल अल्लू अर्जुन के इंस्टाग्राम पर करीब 2.1 करोड़ फॉलोवर्स है। वहीं वह खुद सिर्फ 1 को फॉलो करते हैं। बता दें,अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम पर जिस शख्स को फॉलो करते है, वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी हैं। अल्लू अर्जुन किसी भी दोस्त या फिर स्टार को अभी आईडी से फॉलो नहीं करते है। उनकी फॉलोविंग लिस्ट में सिर्फ उनकी पत्नी शामिल है। अल्लू अर्जुन के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हैं। इसका अंदाजा इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स को देखकर लगाया जा सकता है।




View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)



ये खबर भी पढ़िए....







यहां हुई थी दोनों की मुलाकात



स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन की मुलाकात अमेरिका में एक दोस्त की शादी में हुई थी। यहां उन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया था। कुछ समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने 2011 में शादी की। दोनों का एक बेटा और बेटी है। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर अपने साथ-साथ अपने फैमिली की भी फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)



कौन हैं स्नेहा रेड्डी?



स्नेहा रेड्डी का जन्म 29 सितंबर, 1985 को हुआ था। शादी से पहले उनका नाम कंचरला स्नेहा रेड्डी था। उनके पिता केसी चंद्रशेखर रेड्डी एक बिजनेसमैन और साइंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन थे। स्नेहा अपनी स्कूलिंग हैदराबाद से की है। बाद में पढ़ाई के लिए वह यूएस चली गईं। स्नेहा ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक किया है।


Allu arjun allu arjun instagram followers allu arjun instagram Bollywood News अल्लू अर्जुन बॉलीवुड न्यूज अल्लू अर्जुन  इंस्टाग्राम फॉलोवर्स अल्लू अर्जुन   इंस्टाग्राम