एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत; भोपाल से है गहरा नाता

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत; भोपाल से है गहरा नाता

MUMBAI. एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्नू कपूर 66 साल के हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल अन्नू कपूर की हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।





अन्नू कपूर का करियर





अन्नू कपूर अब तक कई फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। उन्हें एक बेहतरीन होस्ट के रूप में जाना जाता है। अन्नू ने अपने करियर की शुरुआत स्टेज आर्टिस्ट के रूप में की थी। 1979 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फैंस के बीच में उनकी कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन एक्टिंग की चर्चा रहती थी। अन्नू कपूर को फिल्म विक्की डोनर के लिए नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। अन्नू कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखी थी और अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर फिल्म जगत में ऊंचा मुकाम हासिल किया।





अन्नू कपूर का भोपाल से गहरा नाता





अन्नू कपूर का जन्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 1956 में हुआ था। अन्नू कपूर के पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे और मां कमला बंगाली थीं। अन्नू कपूर के पिता पारसी थिएटर कंपनी चलाया करते थे। ये कंपनी शहर में अलग-अलग जगहों पर घूमकर नुक्कड़ नाटक किया करती थी। अन्नू कपूर की मां कवयित्री थीं।





ये खबर भी पढ़िए..





अरशद वारसी और संजू बाबा की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, जल्द नजर आएंगे नई फिल्म में साथ-साथ, अरशद ने ट्वीट कर बताया





23 साल की उम्र में निभाया था 70 साल के बुजुर्ग का किरदार





परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से अन्नू कपूर ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। उनकी मां एक स्कूल में पढ़ाती थीं और उन्हें 40 रुपए सैलरी मिलती थी। पिता की समझाइश के बाद अन्नू कपूर ने पिता की थिएटर कंपनी ज्वॉइन कर ली। कुछ दिन बाद ही अन्नू कपूर को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला मिल गया। अन्नू की किस्मत तब चमकी जब उन्होंने नाटक में सिर्फ 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया। इस नाटक को देखने मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल भी आए थे। वे अन्नू कपूर की एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने एक तारीफों भरा पत्र अन्नू को लिखा और मिलने भी बुलाया।



अन्नू कपूर अन्नू कपूर की हालत स्थिर सीने में दर्द की शिकायत अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती Annu Kapoor condition stable complaint of chest pain Annu Kapoor Annu Kapoor hospitalized