चंद्रयान-3 मिशन पर अभिनेता प्रकाश राज की विवादित टिप्पणी, यूजर्स ने अपमानजनक बताया, हिंदू संगठनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
चंद्रयान-3 मिशन पर अभिनेता प्रकाश राज की विवादित टिप्पणी, यूजर्स ने अपमानजनक बताया, हिंदू संगठनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

BANGALORE. अपने बयानों और सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के कारण फिल्म अभिनेताओं हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अब वे चंद्रयान-3 मिशन पर गलत पोस्ट कर फंसते दिख रहे हैं। जहां उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है, वहीं हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। 



प्रकाश राज ने एक कार्टून पोस्ट किया और लिखा...



अभिनेता प्रकाश राज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया था। अभिनेता ने एक कार्टून पोस्ट किया था। पोस्ट में लूंगी पहना एक व्यक्ति एक से दूसरे कप में चाय डालता दिख रहा है। इस कार्टून के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- 'चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से चांद की आने वाली पहली तस्वीर'। 



असंवेदनशील और अपमानजनक है प्रकाश का यह कदम



58 साल के अभिनेता के चंद्रमा पर एक चाय बेचने वाले के बारे में एक पुराने मलयाली चुटकुले के चित्रण को चंद्रयान-3 मिशन पर व्यंग्यात्मक और अपमानजनक रूप में देखा जा रहा है। इस पोस्ट को यूजर्स ने असंवेदनशील और अपमानजनक बताया और भारत के ऐतिहासिक चंद्रमा मिशन के लिए जिम्मेदार वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान दिखाने का आग्रह किया।




  • यह भी पढ़ें 


  • चंद्रयान-3 में 23 अगस्त को अगर दिक्कत आई तो फिर 27 को होगी ‘विक्रम’ की लैंडिंग, इसरो ने क्या बताई वजह?



  • एक्स समेत सोशल मीडिया पर भड़का आक्रोश



    1- एक यूजर ने लिखा, "चंद्रयान-3 एक ऐसी चीज है जिस पर पूरे भारत को गर्व होना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो, राजनीतिक बनाम राष्ट्रीय ट्रोलिंग के बीच की सीमा को जानें।"



    2- एक यूजर ने लिखा "किसी से नफरत करने और अपने देश से नफरत करने में अंतर है, आपकी यह हालत देखकर बहुत दुख हुआ।"



    3- एक यूजर ने लिखा, "यह दुखद है, इसरो और चंद्रयान-3 का काम उन दुर्लभ चीजों में से एक है जो अरबों दिलों में एकता, जुनून और आशावाद की चिंगारी जलाता है। यदि आप इसका जश्न नहीं मना सकते हैं तो एक व्यक्ति के प्रति आपकी नफरत अधिक है, राष्ट्र के प्रति आपके प्रेम से भी अधिक तीव्र...।'



    4- एक यूजर ने कहा, "कभी भी नफरत को अपने ऊपर इतना हावी न होने दें कि आप अपने देश और अपने लोगों की प्रगति, उपलब्धियों और प्रयासों से नफरत करने लगें।"



    प्रकाश राज ने दिया चुटकुले का संदर्भ... कहा- एक क्लासिक मजाक है



    प्रकाश राज एक चुटकुले का संदर्भ दे रहे हैं (जो आपको लगता है कि वह उनका अपमान कर रहा है) कि कैसे हम दुनिया के हर कोने में केरलवासियों को ढूंढते हैं और सबसे पहले नील को कैसे देखते हैं। आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने जब चंद्रमा पर कदम रखा तो देखा कि एक मलयाली वहां चाय बेच रहा था। यह हम केरलवासियों द्वारा अपने बारे में बनाया गया एक क्लासिक मजाक है और हम इसे पूरे दिल से स्वीकार करते हैं और दशकों तक इस पर हंसते हैं। अब, अगर आपको इस पर कायम रहना है, आपको समझाने के बाद भी नफरत करना है, तो यह आपके बारे में बहुत कुछ कहता है, है ना?"



    कौन है प्रकाश राज?



    प्रकाश राज सत्तारूढ़ पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर आलोचक हैं। वह 2019 के आम चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। उन्होंने सिंघम, दबंग-2 समेत कई बड़ी फिल्मों में विलेन की भूमिका का निभाई है।


    प्रकाश राज की एक्स पोस्ट पर विवाद Chandrayaan-3 mission प्रकाश राज विवादों में अभिनेता प्रकाश राज भारत का मून मिशन controversy over prakash raj's ex post prakash raj in controversies actor prakash raj moon mission of india चंद्रयान-3 मिशन