राजेश की एक झलक पाने के लिए लड़कियां होती थीं बेचैन,  खून से लिखा करती थीं खत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
राजेश की एक झलक पाने के लिए लड़कियां होती थीं बेचैन,  खून से लिखा करती थीं खत

MUMBAI. राजेश खन्ना एक जमाने के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं। इंडस्ट्री में राजेश को काका के नाम से भी जाना जाता है। राजेश का पालन-पोषण उनके माता-पिता ने नहीं बल्कि उनके अंकल ने किया है। एक्टर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में,डायलॉग और एक्टिंग आज भी उनके फैंस के साथ कायम है। राजेश इंडस्ट्री के पहले हाई पेड एक्टर थे। निर्माता-निर्देशक राजेश को अपने फिल्म में लेने के लिए उनके घर के बाहर लाइन लगाया करते थे। 





करोड़ों लड़कियों के दिल तोड़ डिंपल से की शादी





राजेश सात साल तक अंजू मेहंद्रू के साथ रिलेशन में रहे थे। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते थे। लेकिन बाद में अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में डिंपल कपाड़िया ने एंट्री ली। बाद में डिंपल और राजेश ने शादी कर ली थी। शादी के समय राजेश 32 साल के थे। जबकि डिंपल की उम्र तब 16 साल थी। 





ये खबर भी पढ़िए...











लड़कियों ने लिखा था खून से खत





राजेश एक्टिंग में अपने अलग स्टाइल के लिए काफी पॉपुलर थे। फिल्म डायरेक्टर और फैंस के दिलों पर तो एक्टर राज करते ही थे, लेकिन एक्ट्रेसेस भी उनकी काफी दीवानी रहीं है। राजेश की एक्टिंग को देखकर लड़कियां पागल हो जाती थीं। उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेचैन हो जाती थीं। बताया जाता है कि लड़कियां उन्हें खून से खत भी लिखा करती थी। इतना ही नहीं कई लड़कियों ने तो उनकी फोटो से शादी तक कर ली थी। कहा तो ये भी जाता है कि लड़कियों ने राजेश का नाम अपनी बॉडी पर गुदवा लिया था।



happy birthday rajesh khanna 2022 राजेश खन्ना Bollywood News Rajesh Khanna बॉलीवुड न्यूज राजेश के प्यार में पागल थी लड़कियां राजेश खन्ना का जन्मदिन girls were madly in love with Rajesh rajesh khanna birthday