/sootr/media/post_banners/efbdd39fca172029c775f8c0ca2a012b5729e235ff6d6132eaf2ada1c70b6bd9.jpeg)
MUMBAI. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इतने कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में खास पहचान बना ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की हैं, जिनमें वो फ्लोरल साड़ी में अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस नए लुक में उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को खूब भा रही है।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से हो रही लुकी की तुलना
सोशल मीडिया पर जान्हवी की ये फोटोज बेहद सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की तुलना दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से कर रहे हैं। बता दें कि जान्हवी ने इस लुक में फ्लोरल साड़ी के साथ चोकर और बालों में गजरा लगाया है।
ये भी पढ़ें...
जान्हवी का लुक देख इम्प्रेस हुए फैंस
जान्हवी के पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर रिएक्टर कर रहे हैं। उनकी कजिन रिया कपूर ने लिखा- मुझे पहली झलक में लगा कि ये मनीषा की तस्वीरें हैं। बहन अंशुला कपूर ने लिखा- मैं आप पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हूं। दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने लिखा- इसे आपसे अच्छा कोई नहीं कर सकता। एक यूजर ने लिखा- आप लीजेंड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल जैसी दिख रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आप बिल्कुल अपनी मां की तरह दिख रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपको स्मिता पाटिल की बायोपिक में काम करना चाहिए।

/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us