कंगना की डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापसी, पहला ट्वीट जमकर वायरल, यूजर्स बोले-  स्वागत है, हम मसाले को बहुत याद कर रहे थे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कंगना की डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापसी, पहला ट्वीट जमकर वायरल, यूजर्स बोले-  स्वागत है, हम मसाले को बहुत याद कर रहे थे

MUMBAI. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत के फैंस के लिए गुड न्यूज है।  कंगना की ट्विटर पर वापसी हो गई है। एक्ट्रेस ने खुद ट्वीट कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। कंगना ने बुधवार ( 25 जनवरी) को पहला ट्वीट शेयर किया था। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 2021 में एक्ट्रेस का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था।




— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023



ट्वीट कर शेयर की गुड न्यूज



कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- सभी को नमस्कार, यहां पर वापस आना अच्छा लग रहा है। फैंस एक्ट्रेस के ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कंगना के ट्विटर पर वापसी के बाद फैंस काफी खुश है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्वागत है, हमें मसाला बहुत याद आ रहा था। दूसरे यूजर ने लिखा- रानी यहां है। जबकि कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि अब मजा आएगा ना भिड़ू।




— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023



दूसरे ट्वीट में फिल्म का दिया अपडेट



दूसरे ट्वीट में कंगना ने फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी से जुड़ा एपडेट दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- और ये पूरी हो गई!! इमरजेंसी की शूटिंग सक्सेसफुली पूरी हो गई। 20 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में मिलते हैं।




— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023



ये खबर भी पढ़िए....






इसलिए हुआ था अकाउंट ब्लॉक 



दरअसल कंगना ने पिछले साल मई में बंगाल चुनाव पर बयानबाजी की थी। उनकी इस बयानबाजी को आपत्तिजनक और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया गया था। उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनकी तुलना ताड़का से कर दी थी। इसके बाद ट्विटर ने एक्शन लेते हुए उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर ने एक्ट्रेस का अकाउंट सस्पेंड करने से पहले बताया था कि कंगना लगातार हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी का विरोध कर रही है इसलिए अब उनका अकाउंट सस्पेंड किया जा रहा है।




— Maxtern (@RealMaxtern) January 24, 2023




— Lala (@FabulasGuy) January 24, 2023


Kangana Ranaut कंगना का पहला ट्वीट वायरल कंगना की डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापसी कंगना की ट्विटर पर वापसी Kangana first viral on Twitter Kangana back to Twitter after years Kangana returns to Twitter Kangana Ranaut Back On Twitter कंगना रनौत