एक्ट्रेस परिणीति और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई आज, सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट हुईं स्पॉट

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
एक्ट्रेस परिणीति और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई आज,  सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट हुईं स्पॉट

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की आज यानी 13 मई को सगाई करके एक-दूजे के हो जाएंगे। सगाई का कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होगा। सगाई सेरेमनी बॉलीवुड थीम पर होगी। राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं। वहीं, इस दौरान मेहमानों के स्वागत ढोल-नगाड़े से होगा। सगाई के कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं सगाई से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। बहन परिणीति चोपड़ा और जीजू राघव चड्ढा की सगाई के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंची गई हैं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया।







View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)





किस डिजाइनर ने बनाया परिणीति की सगाई का लहंगा





परिणीति ने सगाई का लहंगा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन कराया है। मौसम को देखते आउटफिट के रंग को पेस्टल शेड में रखा गया है। कई सारे कारीगरों ने इसे मिलकर तैयार किया है। कहा जा रहा है कि परिणीति का यह आउटफिट स्पेशल होने वाला है। दरअसल, उन्होंने खुद अपनी पसंद से इसे डिजाइन करवाया है। वहीं, राघव, पवन सचदेव द्वारा डिजाइन की हुई अचकन पहनने वाले हैं।





इस समय शुरू होगा प्रोग्राम





दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई का प्रोग्राम शनिवार को करीब शाम 5 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब पाठ से होगी। इसके बाद दोनों भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे, जिसके बाद अंगूठी पहनाने की रस्म शुरू होगी। रात होते-होते डिनर का कार्यक्रम होगा, जहां हर किसी को उनकी पसंदीदा डिश सर्व होगी।





ये मेहमान प्रोग्राम में होंगे शामिल





एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई प्रोग्राम की ए-लिस्ट सेलेब हैं। इनकी इंडस्ट्री में धाक है। हिट फिल्मों के अलावा परिणीति रियलिटी शोज में भी काफी एक्टिव रही हैं। इन्होंने बतौर जज शो होस्ट किए हैं। परिणीति में टैलेंट की कमी नहीं है, क्योंकि बॉलीवुड में इनका काफी नाम है, ऐसे में इंडस्ट्री से कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं जो एक्ट्रेस की सगाई के फंक्शन में शामिल होने वाले हैं। इसमें सबसे पहले परिणीति के बेस्टफ्रेंड करण जौहर का नाम शामिल है। करण और परिणीति के बीच गहरी दोस्ती है। ऐसे में ऐसा कैसे हो सकता है कि करण अपनी दोस्त की सगाई का हिस्सा न बनें।





करण जौहर, अरविंद केजरीवाल





इसके अलावा परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी सगाई में आने वाली हैं. जीजू निक जोनस और भांजी मालती मैरी जोनस, मांसी की सगाई में स्पेशली विदेश से इंडिया आ रही हैं. परिणीति, जीवन में होने वाले बदलाव और नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, अगर राघव चड्ढा की ओर से मेहमानों की लिस्ट देंखे तो इसमें सबसे पहला नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दोनों की सगाई में शामिल होने वाले हैं. कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि फंक्शन में करीब 150 लोग शामिल होंगे. यानी सभी बड़े लोग इसमें आने वाले हैं।





मंगेतर राघव की कहां हुई स्कूलिंग





परिणीति के होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा का जन्म दिल्ली में 11 नवंबर 1988 में हुआ था। राघव चड्ढा के पिता सुनील चड्ढा है। वहीं, मां का नाम अलका चड्ढा है। राघव बाराखंबा के मॉर्डन स्कूल से स्कूलिंग की। इसके बाद बीकॉम श्री वेंकाटेश्वर कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। एक साल ग्रेजुएशन करने के बाद राघव ने चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू कर दी। Institute of Chartered Accountants of India से इन्होंने कॉरेसपॉन्डेंस से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद कुछ प्रोग्राम्स करने के लिए राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स चले गए।





पंजाब राज्यसभा सांसद है राघव





राघव, आम आदमी पार्टी के नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंबर और पार्टी के स्पोक्सपर्सन हैं। पंजाब राज्य सभा के सांसद हैं। राघव, आम आदमी पार्टी से साल 2012 से जुड़े हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव के अरविंद केजरीवाल से मुलाकात साल 2011 के दौरान हुई थी, जब अन्ना हजारे दिल्ली लोकपाल बिल के लिए एंटी-करप्शन मूवमेंट के तहत अनशन पर बैठे थे। साल 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा सीट के लिए इलेक्शन लड़ा था, लेकिन बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से यह हार गए थे। इसके बाद साल 2020 में दिल्ली असेंबली इलेक्शन में यह रजिंदर नगर से जीते थे।





परिणीति चोपड़ा के परिवार में कौन-कौन है?





परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में अंबाला हरियाणा में हुआ था। पंजाबी परिवार में जन्मी परिणीति के पिता पवन चोपड़ा एक बिजनेसमैन रहे। यह अंबाला कैंट, इंडियन आर्मी के सप्लायर भी रहे। वहीं, मम्मी रीना चोपड़ा एक हाउसमेकर रहीं। परिणीति के दो भाई हैं, शिवांग और सहाज। दोनों ही रेस्टोरेंट बिजनेस में हैं।





इंग्लैंड से ली बिजनेस की ट्रिपल डिग्री





परिणीति ने अपनी पढ़ाई अंबाला के कॉन्वेंट स्कूल जीसस एंड मैरी से की है। एक्ट्रेस एक विन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। 17 साल की उम्र में यह इंग्लैंड चली गईं, जहां इन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल डिग्री हासिल की। विदेश की इकोनॉमिक हालत खराब होने के चलते परिणीति साल 2009 में इंडिया वापस लौट आईं। यश राज फिल्म्स में इन्हें मार्केटिंग डिपार्टमेंट में इंटरनशिप मिली। इसी कंपनी में इन्हें बतौर पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट रखा गया। साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के प्रमोशन्स पर काम करते हुए परिणीति को अहसास हुआ कि वह एक्टर बनना चाहती हैं। यश राज फिल्म्स का इन्होंने एक्टिंग स्कूल ज्वॉइन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद कंपनी के कास्टिंग डायरेक्टर ने इन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा। आदित्य चोपड़ा ने परिणीति का ऑडिशन टेप देखा और उन्हें 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया।





राघव की संपत्ति





चुनावी हफलमाने में राघव चड्ढा की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है। इसके अलावा उनके पास 37 लाख रुपए का एक घर भी है। 90 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी भी है, जिसकी कीमत फिलहाल 5,00,000 रुपये से ज्यादा है। वहीं, राघव चड्ढा के पास 52,839 रुपए की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी है। राघव चड्ढा ने चुनावी एफिडेविट में बताया था कि उनके पास बैंक में कुल जमापूंजी 14,57,806 रुपए है और बतौर कैश उस वक्त उनके पास 30 हजार रुपए थे, इसके अलावा उन्होंने बॉन्ड्स, डिबेंचर और शेयर्स में 6 लाख 35 रुपए का निवेश किया है।





परिणीति की संपत्ति





एक रिपोर्ट के मुताबिक एकट्रेस परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए बताई गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है। परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई में एक लक्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। वहीं, कार की बात करें, तो उनके पास ऑडी A6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी Q5 जैसी कारें हैं। 



 



Rajya Sabha MP Raghav Chadha परिणीति-राघव की सगाई राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक-दूजे के हुए परिणीति और राघव बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद की सगाई Parineeti and Raghav become each other Bollywood actress and MP's engagement Parineeti-Raghav's engagement