आदिल खान को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, एक दिन पहले पुलिस स्टेशन पहुंची थीं ड्रामा क्वीन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आदिल खान को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, एक दिन पहले पुलिस स्टेशन पहुंची थीं ड्रामा क्वीन

MUMBAI. राखी सावंत के पति आदिल खान को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वो राखी से मिलने उनके घर गए थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले राखी ने आदिल के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदिल को अरेस्ट कर लिया है।



कल पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट हुई थीं राखी



जानकारी के मुताबिक कल (6 फरवरी) को राखी को पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया था। उनसे जब वहां मौजूद पैपराजी ने सवाल पूछे तो उन्होंने बताया कि वह किसी पर्सनल काम से यहां आई हैं। इस बारे में वह किसी से भी बात नहीं करना चाहती है। खबरें है कि आदिल राखी से मिलने उनके घर पहुंचे थे, जिसके बाद ही उन्हें वहीं से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राखी ने बताया कि आदिल ने उससे, उसके घर की चाबियां छीन ली हैं। वह काफी समय से टॉर्चर कर रहा है। 



ये खबर भी पढ़िए...






​​​​​​​एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगाए आरोप



कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस राखी सावंत ने आदिल खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया था। राखी ने आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम भी रिवील किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि आदिल में अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहने का फैसला कर लिया है। आदिल खान की गिरफ्तारी के बाद अभी राखी सावंत की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है। हमारी टीम लगातार राखी के साथ संपर्क में बनी हुई है। 


आदिल खान को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट राखी के पति आदिल गिरफ्तार Adil Khan arrested by Mumbai Police Rakhi Sawant Husband arrested Adil Khan Rakhi husband Adil arrested राखी सावंत rakhi sawant आदिल खान