आदित्य चोपड़ा ने 18 की उम्र में शुरू किया करियर, 23 की उम्र में डायरेक्ट की DDLJ, कविताएं लिखने के भी शौकीन है

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
आदित्य चोपड़ा ने 18 की उम्र में शुरू किया करियर, 23 की उम्र में डायरेक्ट की DDLJ, कविताएं लिखने के भी शौकीन है

MUMBAI. आदित्य चोपड़ा आज यानी 21 मई को अपना 52वां जन्म दिन मना रहे हैं। 21 May 1971 में आदित्य चोपड़ा का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता यश चोपड़ा थे। अपने करियर में आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक फिल्म मानी जाने वाली 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' जैसी कई सफल फिल्मों का डायरेक्शन किया है। आइए, आदित्य के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।





दूसरी शादी से मां-पिता हो गए थे नाराज





आदित्य चोपड़ा की पहली शादी साल 2001 में पायल खन्ना से हुई थी। यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आदित्य धीरे-धीरे एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के नजदीक आ गए और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी को लेकर आदित्य चोपड़ा को अपने पिता यश चोपड़ा और मां की भी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं आदित्य ने गुस्से में अपना घर भी छोड़ दिया था और करीब 1 साल तक होटल में रहे थे।





2014 में रानी से हुई थी शादी





अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना से तलाक के बाद आदित्य चोपड़ा और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी करीब आने लगे। इसके बाद रानी और आदित्य की दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा और मां पमेला रानी मुखर्जी से शादी करने के पक्ष में नहीं थीं।





ये भी पढ़ें...





देवास बैंक नोट प्रेस में आज होगी सिर्फ 500 रुपए के नोटों की छपाई, एक दिन में 2.20 करोड़ नोट छापने का टारगेट





18 साल की उम्र से शुरू किया करियर





आदित्य चोपड़ा ने केवल 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। अपने पिता के साथ आदित्य ने श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना की फिल्म 'चांदनी' और जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला की फिल्म 'आइना' में काम किया था।





23 साल की उम्र में बना दी DDLJ जैसी आइकॉनिक फिल्म





जिस उम्र में ज्यादातर युवा अपने करियर को लेकर कन्फ्यूज होते हैं उस उम्र में आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन कर दिया था। आदित्य केवल 23 साल की उम्र में 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' पर काम शुरू कर दिया था। यह फिल्म बेहद सफल रही और आज भी शाहरुख खान और काजोल के करियर में मील का पत्थर मानी जाती है।





कविताएं लिखने का भी शौक





शायद ही लोगों को पता हो कि आदित्य चोपड़ा कविताएं भी लिखते हैं। उनकी कुछ मशहूर कविताओं का इस्तेमाल उन्होंने अपनी फिल्मों में किया है। फिल्म 'DDLJ' में काजोल की बोली 'ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में' आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी। इसी तरह फिल्म 'जब तक है जान' में इस्तेमाल हुई कविता 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां' भी आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी।





कई एक्टर को किया लांच





आदित्य चोपड़ा ने बहुत से एक्टर्स को अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बॉलिवुड में लॉन्च किया है। इन सितारों में अनुष्का शर्मा (रब ने बना दी जोड़ी), रणवीर सिंह (बैंड बाजा बारात), परिणीति चोपड़ा (लेडीज वर्सेज रिकी बहल), अर्जुन कपूर (इश्कजादे), वाणी कपूर (शुद्ध देसी रोमांस) और भूमि पेडनेकर (दम लगा के हइशा) जैसे सफल एक्टर्स शामिल हैं।



 



Aditya-Rani Wedding Aditya Chopra Birthday Bollywood News आदित्य चोपड़ा करियर बॉलीवुड न्यूज यश राज फिल्म आदित्य-रानी की शादी आदित्य चोपड़ा का जन्मदिन Aditya Chopra Career Yash Raj Films