MUMBAI. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय अपनी पत्नी संगीता से अलग हो रहे है। खबरें है कि शादी के 23 साल बाद दोनों डिवोर्स ले रहे है। हालांकि इन बातों पर अभी किसी तरह का कन्फर्मेशन नहीं आया है। विजय-संगीता की जोड़ी साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों के अलग होने की खबरें सुनकर उनके फैंस काफी अपसेट है। कहा जा रहा है कि दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Vijay_thalapathy_official__???? (@vijay_thalapathy_officiall)
अलग हुए विजय और संगीता!
दरअसल विजय जब भी किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन में जाते थे तो उनकी पत्नी संगीता उनके साथ उन्हें सपोर्ट करने जाती थी। लेकिन पिछले कुछ समय से संगीता, विजय के साथ नजर नहीं आ रही हैं। वरिसु के ऑडियो लॉन्च इवेंट में भी संगीता उनके साथ नहीं आई थीं। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हुई। दोनों के साथ में न दिखने की वजह से फैंस ऐसा कयास लगा रहे है कि दोनों अलग होने वाले है। खबरें तो ये भी है कि दोनों पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Vijay_thalapathy_official__???? (@vijay_thalapathy_officiall)
ये खबर भी पढ़िए...
विजय की फैन थी संगीता,अपनी फैन से की थी शादी
संगीता, विजय की बहुत बड़ी फैन थी। दोनों की मुलाकात एक सेट पर हुई थी। संगीत विजय की सारी फिल्में देखती थी। उनकी कोई भी फिल्म देखने से संगीता चूकती नहीं थीं। विजय से मिलने के लिए संगीता यूके से स्पेशली चेन्नई आई थीं। दोनों के बीच एक फिल्म के सेट पर कुछ समय बातचीत भी हुई,फिर दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए है। इस दौरान दोनों में नजदिकियां बढ़ गई थी। तीन साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
View this post on Instagram
A post shared by Vijay_thalapathy_official__???? (@vijay_thalapathy_officiall)