50 साल बाद धर्मेंद्र-मुमताज की जोड़ी फिर स्क्रीन पर आएगी नजर; मुमताज धर्मेंद्र के कंधे पर सिर रखती दिखीं, बढ़ाई शो की रौनक 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
50 साल बाद धर्मेंद्र-मुमताज की जोड़ी फिर स्क्रीन पर आएगी नजर; मुमताज धर्मेंद्र के कंधे पर सिर रखती दिखीं, बढ़ाई शो की रौनक 

MUMBAI. टीवी के पॉपुलर शो इंडियन आइडल 13 के सेट पर धूम मचेगी। हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस 74 वर्षीय मुमताज पहली बार छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। मुमताज अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी। उनके साथ धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। एक समय था जब दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। मुमताज और धर्मेंद्र की जोड़ी 50 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएगी। 1973 के बाद धर्मेंद्र के साथ मुमताज किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं है। इसका प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।



50 साल बाद स्क्रीन पर साथ आएंगे धर्मेंद्र- मुमताज 



इंडियन आइडल 13 का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में मुमताज और धर्मेंद्र की जोड़ी इंडियन आइडल के सेट पर नजर आ रही है। दोनों शो की रौनक बढ़ाने पहुंच रहे है। शो का प्रोमो देख फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। वीडियो में मुमताज ब्लू कलर की शिमर ड्रेस में दिख रहीं हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन बैंगल और खुले बाल रहे है। वहीं धर्मेंद्र सूट पहनी हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है।




View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



ये खबर भी पढ़िए....






धर्मेंद्र- मुमताज हुए रोमांटिक



वायरल वीडियो में शो के होस्ट आदित्य नारायण कहते हैं कि इस बार इस सिंगिंग रियलिटी शो में एक नहीं बल्कि दो इतिहास रचने वाले हैं। पहला यह कि धर्मेंद्र और मुमताज पूरे 50 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। दूसरा ये कि मुमताज को आज से पहले कई शोज में बतौर गेस्ट बुलाया गया, लेकिन वह पहले कभी भी किसी शो में नहीं आईं। मुमताज शो में अपने फेवरेट सिंगर्स से मिलने आई हैं। बता दें धर्मेंद्र और मुमताज साथ में दो फिल्मों में नजर आए है। लोफर और झील के उस पार के बाद दोनों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया था। 


इंडियन आइडल 13 धर्मेंद्र- मुमताज हुए रोमांटिक मुमताज धर्मेंद्र Dharmendra- Mumtaz will be seen in Indian Idol Indian Idol 13 Dharmendra- Mumtaz become romantic Mumtaz Dharmendra इंडियन आइडल में नजर आएंगे धर्मेंद्र- मुमताज