प्रियंका चोपड़ा की ''सिटाडेल'' की सक्सेस बाद मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का ऐलान, फिर देखने मिलेगा रिचर्ड-देसी गर्ल का एक्शन अवतार

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका चोपड़ा की ''सिटाडेल'' की सक्सेस बाद मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का ऐलान, फिर देखने मिलेगा रिचर्ड-देसी गर्ल का एक्शन अवतार

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के चलते काफी लाइमलाइट में हैं। आज उनकी सीरीज का लास्ट एपिसोड रिलीज होने वाला है। इस बीच सीरीज के मेकर्स ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल सिटाडेल की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। अब एक बार फिर रिचर्ड और प्रियंका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। सिटाडेल को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस इस फिल्म में प्रियंका के एक्शन सीन्स से काफी इम्प्रेस है। 



फिर जमेगी रिचर्ड-प्रियंका की जोड़ी



दरअसल मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर इस एक्शन-पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बात का अनाउंसमेंट किया है कि वह सिटाडेल के दूसरे सीजन का निर्माण करेंगे। दूसरे सीजन के हर एपिसोड को जो रूसो डायरेक्ट करेंगे।



सिटाडेल का आखिरी एपिसोड आज होगा रिलीज



सिटाडेल के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड आज 26 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसमें प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के साथ लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं। लास्ट एपिसोड से पहले प्रियंका ने शूटिंग सेट से एक BTS वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे है।  




View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



ये खबर भी पढ़िए...






प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स



सिटाडेल में प्रियंका और रिचर्ड मैडेन नए दौर के खतरनाक जासूस बने हैं। सिटाडेल एक स्वतंत्र खुफिया जासूसी एजेंसी है, जो किसी खास देश के लिए काम नहीं करती। यह एजेंसी धरती पर किसी भी देश के लोगों की सुरक्षा को समर्पित है। बात की जाएं प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो एक्ट्रेस जल्दी ही फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास लव अगेन भी है। 


सक्सेस पार्ट 2 प्रियंका की सिटाडेल प्रियंका चोपड़ा Citadel Part 2 Priyanka Citadel Priyanka Chopra Bollywood News बॉलीवुड न्यूज