/sootr/media/post_banners/fcd167252e4a5ccf7ccea522886c4c6322e7cd696f4326e0bdf386b50a52c9ad.jpeg)
MUMBAI. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म भोला का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। उनके इस लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म भोला अजय की अब तक की सबसे साहसिक फिल्म है। इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है। इसे एक रात में सेट किया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसान और दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है।
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)
अजय का लुक रिवील
दरअसल फिल्म भोला के फर्स्ट लुक को अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर करने के थोड़ी ही देर में उनके इस पोस्ट को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। फर्स्ट लुक में अजय माथे पर भस्म लगाए दिख रहे है। इसके साथ उनकी आंखों में भी खूब एग्रेशन दिखाई दे रहा है। फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे है। अजय के इस लुक ने फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बाकी सब एक तरफ, अजय देवगन एक तरफ। दूसरे यूजर ने लिखा आग लगा दी भाई।
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)
ये खबर भी पढ़िए...
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म भोला अगले साल 30 मार्च को रिलीज होगी। ये फिल्म साउथ इंडियन मूवी कैथी की हिंदी रीमेक है। अजय ने ही भोला का निर्देशन किया है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू लीड़ रोल में नजर आएंगे।
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)
भोला की कहानी?
भोला एक रात की कहानी दिखाती है, जहां भोला अलग-अलग रूपों में, इंसानों और दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है। फिल्म एक ऐसे इंसान के बारे में है जो निडर है। वह इसलिए निडर है क्योंकि वह ड्रग-माफियाओं, भ्रष्ट फोर्सेज और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भोला बाहर से लड़ाकू और रक्षक है। एक ऐसा बाप जो अपनी जवान बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।