अक्षय के घर मातम: मां का निधन, एक्टर ने लिखा- वो मेरी रीढ़ थीं, दुआओं के लिए शुक्रिया

author-image
एडिट
New Update
अक्षय के घर मातम: मां का निधन, एक्टर ने लिखा- वो मेरी रीढ़ थीं, दुआओं के लिए शुक्रिया

एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर की सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अरुणा भाटिया की हालत बेहतर भी नहीं हो पा रही थी, तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते अक्षय को लंदन से मुंबई आना पड़ा।

अक्षय कुमार ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने मां की याद में पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा है कि वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं। वो मेरी रीढ़ थीं। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

शूटिंग छोड़कर मुंबई आए अक्षय कुमार

अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और उनकी हालत बेहतर भी नहीं हो पा रही थी। उन्हें 3 सितंबर को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे आईसीयू में भर्ती थीं। उनकी हालत काफी नाजुक थीं, मां की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे। एक्टर लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे।

अक्षय कुमार अरूणा भाटिया निधन long time ill on wednesday mother aruna bhatia akshay kuymar
Advertisment