MUMBAI. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। डिलीवरी के लिए आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के अस्पताल में पहुंच गई है। कपूर खानदान बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों को हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में अस्पताल के अंदर जाते दिख दे रहे है।
कपूर खानदान के चिराग को जल्द देंगी जन्म
दरअसल आलिया अपनी डिलीवरी के लिए अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गई हैं। जिस अस्पताल में आलिया की डिलीवरी होगी, उसी अस्पताल में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। फैंस बच्चे के जन्म की खुशखबरी सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)
जून महीने में की थी बेबी का अल्ट्रासाउंड
आलिया और रणबीर ने पेरेंट्स बनने की जानकारी फैंस को जून महीने में शेयर की थी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थी। इसमें रणबीर भी उनके साथ दिखाई दे रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा,जल्द ही आ रहा है। आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट'में पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ????☀️ (@aliaabhatt)
आलिया-रणबीर की आने वाली फिल्में
अगर बात की जाए दोनों के वर्कफ्रंट की तो आलिया जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग भी शुरू करेंगी। जबकि रणबीर फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग अभी चल रही है। इसके बाद एक्टर पिता बनने के बाद ही किसी फिल्म में काम करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ????☀️ (@aliaabhatt)