एक-दूसरे की फर्स्ट चॉइस नहीं दोनों, रणबीर-आलिया का कई स्टार्स से था अफेयर

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
एक-दूसरे की फर्स्ट चॉइस नहीं दोनों, रणबीर-आलिया का कई स्टार्स से था अफेयर

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित वेडिंग साबित हो सकती है। दोनों एक्टर्स की जबरदस्त फैन फालोइंग है। दोनों की लव लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। रणबीर हों या आलिया, दोनों ही अपने रिलेशनशिप्स को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि, रणबीर की पहली पसंद आलिया नहीं हैं। महज 11 साल की उम्र में आलिया को जिन रणबीर पर क्रश था, वह अब तक 6 लोगों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। 2019 में रणबीर के पास्ट के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने कहा था - मैं भी कोई कम थोड़े ना हूं। आलिया भी रणबीर से पहले किसी और को डेट कर चुकी हैं।





इन हसीनाओं से जुड़ा रणबीर का नाम



अवंतिका मलिक : 38 साल के रणबीर चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर हैं। इनका पहला रिलेशनशिप अवंतिका मलिक के साथ बताया जाता है। दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और अवंतिका ने 'जाने तू या जाने ना' एक्टर इमरान खान से शादी कर ली।



नंदिता मेहतानी : फैशन डिजाइनर और बिजनेसमैन संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता मेहतानी से रणबीर की मुलाकात उनकी दूसरी फिल्म 'बचना ए हसीनों' के सेट पर हु्ई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नंदिता रणबीर से 10 साल बड़ी थीं और शायद यही बात दोनों के ब्रेकअप की वजह बनी।



सोनम कपूर : सोनम से रणबीर की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर हुई। दोनों ने एक ही साथ फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया और करीब भी आए। फिल्म सांवरिया तो फ्लॉप हुई लेकिन सोनम और रणबीर की केमिस्ट्री हिट साबित हुई। लेकिन ये रिलेशनशिप भी टूट गया।



दीपिका पादुकोण : दीपिका के साथ रणबीर का रिलेशनशिप सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा। दोनों की 2007 में 'बचना ए हसीनों' के सेट पर मुलाकात हुई थी। रणबीर और दीपिका की जोड़ी लोगों को भी काफी पसंद थी, लेकिन रणबीर ने कैटरीना के लिए दीपिका को धोखा दिया था।



कटरीना कैफ : कटरीना के साथ रणबीर का लंबे समय तक रिलेशन रहा। दोनों ने 6 सालों तक एक-दू्सरे को डेट किया। अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। समझा जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे क्योंकि तकरीबन चार साल ये लिव इन में भी रहे लेकिन ये रिलेशन भी ज्यादा नहीं टिका। अब कैटरीना विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।



माहिरा खान : पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी रणबीर को डेट करने की खबरें सामने आई थीं। दोनों की साथ में स्मोकिंग करते हुए फोटो जमकर वायरल हुई थी। दोनों ग्लोबल प्राइज टीचर्स सेरेमनी में साथ नजर आए थे, तब दोनों के रिलेशन की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया था।





ऐसी रही आलिया की लव लाइफ



अली दादरकर : एक्टिंग शुरू करने से पहले आलिया का नाम अली दादरकर से जुड़ा था। आलिया अली के साथ डिनर डेट्स पर जाया करती थीं। आलिया के बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद अली के साथ उनकी रिलेशनशिप खत्म हो गई।



सिद्धार्थ मल्होत्रा : आलिया और सिद्धार्थ ने साथ में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप की बात कभी नहीं कबूली, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि कुछ साल डेट करने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया था।



कवीन मित्तल : हाइक मैसेंजर एप के फाउन्डर कवीन मित्तल के साथ आलिया के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आई थी। कवीन ने इंपीरियल कॉलेज, लंदन से पढ़ाई की है हालांकि इस रिश्ते की भी कभी पुष्टि नहीं हो सकी।


Bollywood News Alia bhatt आलिया भट्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट Ranbir Alia wedding ranbir alia Alia Bhatt and Ranbir Kapoor marriage Alia Bhatt wedding alia ranbir wedding बॉलीवुड सेलेब्स की शादी आलिया भट्ट रणबीर कपूर की शादी आलिया रणबीर वेडिंग रिसेप्शन आलिया रणबीर की शादी में शाहरुख खान आलिया रणबीर की शादी में दीपिका alia and ranbir wedding reception Deepika Padukone and shahrukh khan