MUMBAI. आलिया भट्ट की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। आलिया हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं, जो न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाली आलिया एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। ये न्यूज सुनने के बाद आलिया के फैंस काफी खुश है।
आलिया एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस
इस लिस्ट में कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है। लेकिन इस लिस्ट में सिर्फ आलिया एकमात्र बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। आलिया को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। ये गुड न्यूज आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)
ये खबर भी पढ़िए...
आलिया का वर्कफ्रंट
अगर आलिया की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, आलिया इन दिनों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। वह अपनी मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और बेटी राहा के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुई थीं। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया हैं। इसमें आलिया के रणवीर सिंह नजर आएंगे।