69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सेनन और आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सेनन और आलिया भट्ट बेस्ट 
एक्ट्रेस

NEW DELHI. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया। फिल्म पुष्पा द राइजिंग में बेहतरीन अभिनय के लिये अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड इस बार दो अभिनेत्रियों को मिला है। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिये आलिया भट्ट और मिमी के लिये  कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाने वाले पहले तेलगू एक्टर बन गये हैं। 





यह पुरस्कार 69वें राष्ट्रीय फिल्म 2021 के लिए दिए गए हैं





बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड इस बार सरदार उधम सिंह को दिया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2021 में आई इस फिल्म में 1919 में हुए जलियावालाबाग हत्याकांड से लेकर 1940 तक के समय को दिखाया गया है। बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड इस बार रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को मिला है। वहीं चार्ली 777 बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार जीतने में सफल हुई है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 के लिये दिए गए हैं। कोविड की वजह से पुरस्कारों की घोषणा कुछ समय पीछे चल रही है। 





विजेताओं की पूरी लिस्ट:







  • बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइजिंग)



  • बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)


  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)


  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)


  • बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट


  • बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन (गोदावरी द होली वाटर)


  • बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम


  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम


  • बेस्ट चिल्ड्रन मूवी: गांधी एंड कंपनी


  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)


  • बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो


  • बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला


  • बेस्ट मलयालम फिल्म: होम


  • बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना


  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR)और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा द राइजिंग)


  • बेस्ट लिरिक्स: चंद्र बोस (कोंडा पोलम)


  • बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)


  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काला भैरव (RRR)


  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (इराविन निझल)


  • बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)


  • स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: विष्णु वरधान (शेरशाह)


  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR)



     




  • National film award Allu arjun Best actor Alia bhatt Kriti senon सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री अल्लू अर्जुन कृति सेनन आलिया भट्ट