MUMBAI. धमकियों के बीच सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है। उन्होंने 'निसान' कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी 'निसान पेट्रोल' के अपने कलेक्सन में एड किया है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। सलमान ने इस गाड़ी को विदेश से मंगवाया है। सलमान जिस निसान पेट्रोल कार में दिखाई दिए, वह सफेद रंग की है। कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार में सलमान की इस कार की कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपए के आस-पास होगी।
लगातार मिल रही धमकियों के बाद लिया फैसला
सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी भरा ईमेल आया था। वहीं सलमान को लगातार मिल रही धमकियों ने उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस को उनकी सुरक्षा को लेकर टेंशन में डाल दिया था। हालांकि सलमान अपनी इन धमकियों को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इसी वजह से सलमान ने नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी है।
Nissan Petrol SUV की Qualities
- Nissan Petrol SUV csx 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन है
निसान पेट्रोल एक एसयूवी कार है। इसे जापानी कंपनी बनाती है।
इस नई कार में 5.6 लीटर वी8 पेट्रोल इंजन है।
कार का इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
इस कार में रियर लॉकिंग डिफरेंशियल भी है
सलमान का गाड़ियों का कलेक्शन
Toyota landcruiser,
Mercedes Benz S-Class
Lexus LX 470
A8
ऑडी RS7
मर्सडीज AMG GLE 63 S
Mercedes Benz GL-Class