MUMBAI. अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए गुड न्यूज है। बिग बी जल्द ही रजनीकांत की फिल्म थलाइवर 170 में नजर आएंगे। दोनों 32 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फैंस ये जानकर काफी खुश है। इससे पहले भी दोनों कई फिल्मों में नजर आ चुके है। इसमें हम, अंधा कानून, गिरफ्तार जैसी फिल्में हैं। अब खबरें है कि दोनों करीब 32 साल बाद 'थलाइवर 170' में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। फैंस दोनों को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
32 साल बाद फिर साथ आएंगे नजर
जानकारी के मुताबिक 32 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ की धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर से साथ आने वाली है। फिल्म थलाइवर 170 के लिए दोनों सितारों ने हाथ मिलाया है। आखिरी बार उन्हें फिल्म हम में साथ देखा गया था, जो 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। खबरें तो ये भी है कि इस फिल्म में टॉलीवुड दिग्गज सूर्या का कैमियो भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि 'थलाइवर 170' में अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)
ये खबर भी पढ़िए...
रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म
थलाइवर 170 एक रियल इंसिडेंट पर बेस्ड फिल्म है। वह एक राइट सीकर के रोल में नजर आने वाले हैं। रजनीकांत की इस मूवी को लाइका प्रोडक्शंस के द्वारा बैंकरोल किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन खबरें है कि ये फिल्म अगले साल (2024) में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में
बात की जाएं रजनीकांत के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर जल्द ही फिल्म जेलर में नजर आने वाले हैं। जेलर में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन दिखाई देंगे।