सुहाना के लिए रोमांटिक होते नजर आए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, जल्द करेंगे दोनों बॉलीवुड में डेब्यू

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सुहाना के लिए रोमांटिक होते नजर आए अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, जल्द करेंगे दोनों बॉलीवुड में डेब्यू

MUMBAI. फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ ने 29 मार्च को अपने दोस्तों के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स नजर आए। बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके बॉयफ्रेंड और अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी भी शामिल हुए। वहीं पार्टी से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लाइमलाइट में बनी हुई है। दरअसल पार्टी से वायरल हुए इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा सुहाना खान को फ्लाइंग किस करते नजर आए रहे है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।



अगस्त्य ने सुहाना को किया फ्लाइंग किस



दरअसल तानिया के बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त अगस्त्य उन्हें ड्रॉप करने उनकी कार तक बाहर आते हैं। वीडियो में सुहाना के साथ तान्या, अहान शेट्टी और अगस्त्य नंदा नजर आ रहे है। वहीं, अगस्त्य, सुहाना को कार तक ड्रॉप करने आते हैं। वह कार का दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद वह  सुहाना को फ्लाइंग किस करते हैं। इसके बाद क्या था पास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।




View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla



ये खबर भी पढ़िए...







डेट कर रहे हैं सुहाना- अगस्त्य?



वहीं ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सब आजकल आम बात है, इसलिए जरूरी नहीं कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हों। तानिया के बर्थडे पर बॉलीवुड के तमाम स्टार किड्स पहुंचे थे। इसमें सुहाना, आर्यन खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, निर्वान खान, अंजिनी धवन शामिल थे। 



publive-image



सुहाना- अगस्त्य करेंगे बॉलीवुड डेब्यू



जानकारी के मुताबिक अगस्त्य और सुहाना कई स्टार किड्स के साथ जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना, अगस्त्य और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। जबकि सुहाना वेरोनिका लोज के रोल में हैं। वहीं, खुशी कपूर बेट्टी कपूर का रोल प्ले करते दिखेंगी और अगस्त्य लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।


Agastya Nanda Bollywood News अगस्त्य सुहाना संग रोमांटिक अगस्त्य की सुहाना को फ्लाइंग किस बॉलीवुड न्यूज सुहाना अगस्त्य नंदा Agastya romantic with Suhana Agastya flying kiss to Suhana Suhana
Advertisment