MUMBAI. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले अपने अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट-K की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उन्हें पसलियों में काफी चोट लगी है। इसके बाद वह रेस्ट पर थे। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। हालांकि अब बिग बी ठीक है। फिल्म सेट पर घायल होने के बाद बिग बी पहली बार अपने घर के बाहर अपने फैंस से मिले। इस दौरान उनके हाथ में पट्टी दिखी।
बिग बी ने फैंस संग की मुलाकात
दरअसल बिग बी को देखने के लिए उनके कुछ फैंस जुहू स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके दाहिने हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। बिग बी ने कुर्ता पायजामा और जैकेट पहनी थी। उन्होंने एक व्लॉग भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा- मैंने देखा कि जलसा के गेट पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और कई अन्य लोग इंतजार कर रहे हैं। फैंस की इतनी केयर और प्यार देखकर तो मैं धन्य हो गया। काम जारी है। संडे को सभी फैंस का आशीर्वाद मिला, मेरा प्यार स्नेह और आभार। यहां फैंस की बाढ़ सी है।
View this post on Instagram
A post shared by Voompla (@voompla)
ये खबर भी पढ़िए...
प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान हादसा
मार्च महीने की शुरुआत में बिग बी अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रहे थे। हैदराबाद में इस फिल्म के सेट पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लग गई थी। उनकी पसली में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने वहीं पर सीटी स्कैन कराया, जिसके बाद डॉक्टरों ने अभिनेता को घर जाने की सलाह दी थी।