मशहूर विलेन अमरीश पुरी की बायोपिक जल्द बनेगी, पोता बनाएगा दादा पर फिल्म, पर्सनल लाइफ के किस्से दिखाए जाएंगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मशहूर विलेन अमरीश पुरी की बायोपिक जल्द बनेगी, पोता बनाएगा दादा पर फिल्म, पर्सनल लाइफ के किस्से दिखाए जाएंगे

MUMBAI. दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में और डायलॉग हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। अमरीश ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। 2005 में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब खबरें है कि खलनायक बनकर सबके दिलों पर राज करने वाले अमरीश पुरी पर जल्द ही बायोपिक बनेगी। इस बायोपिक में दिखाया जाएगा कि अमरीश रियल लाइफ में कैसे थे।



अमरीश पर बनेगी बायोपिक 



जानकारी के मुताबिक अमरीश पर बायोपिक बनेगी। इसमें उनकी रियल लाइफ के बारे में बताया जाएगा। अमरीश के पोते वर्धन पुरी अपने दादा की लाइफ को बड़े पर्दे पर उतारना चाहते हैं। खबरों की मानें तो अमरीश  की बायोपिक जल्द शुरू हो सकती है।  



ये खबर भी पढ़ें...







450 फिल्मों में कर चुके हैं काम 



अमरीश ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1971 में आई फिल्म प्रेम पुजारी से की। उन्होंने कई आइकॉनिक रोल प्ले किए है। लेकिन ज्यादातर उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है। उनकी कई यादगार फिल्में है। इसमें गदर,मिस्टर इंडिया, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, करन अर्जुन, कोयला, घातक समेत कई अन्य शामिल है। 

अमरीश ने कई अवार्ड हासिल किए थे। 



2005 में दुनिया को कहा था अलविदा



अमरीश ने  2005 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका गले के कैंसर के चलते 12 जनवरी 2005 को निधन हुआ था। 


अमरीश पुरी Bollywood News अमरीश की निजी जिंदगी पर्दे पर अमरीश पुरी की बायोपिक Amrish personal life on screen Amrish Puri biopic Amrish Puri बॉलीवुड न्यूज