भोपाल के रहने वाले हैं अन्नू कपूर, अनिल कपूर के कारण बदला था नाम, एक्टर नहीं IAS बनना चाहते थे, बचपन गरीबी में बीता, चाय भी बेची

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भोपाल के रहने वाले हैं अन्नू कपूर, अनिल कपूर के कारण बदला था नाम, एक्टर नहीं IAS बनना चाहते थे, बचपन गरीबी में बीता, चाय भी बेची

MUMBAI. म्यूजिकल शो 'अंताक्षरी' का नाम आते ही इसके होस्ट अन्नू कपूर का चेहरा हमारे सामने आ जाता हैं। अन्नू कपूर का जन्म 20 जनवरी 1956 को भोपाल मध्यप्रदेश में हुआ था। अन्नू का बचपन गरीबी में गुजरा। शुरुआत में वह आईएएस बनना चाहते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं बन सके। शुरुआती दिनों में उन्होंने चाय का स्टॉल लगाकर गुजारा किया। इसके अलावा उन्होंने लॉटरी की टिकट भी बेची।





इसलिए अनिल कपूर से बन गए थे अन्नू कपूर





अनिल कपूर ने अन्नू कपूर बनने का दिलचस्प किस्सा अन्नू ने एक कार्यक्रम में सुनाया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में दो अनिल कपूर नहीं हो सकते थे। किसी एक को अपना नाम बदलना था, इसलिए मैंने अपना नाम बदलने का निर्णय लिया था। हुआ यूं था कि अन्नू कपूर एवं अनिल कपूर ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में एक साथ काम किया। इसमें अन्नू कपूर को सिर्फ 4 डायलॉग बोलने थे। इसके लिए उन्हें 4 हजार रुपए मिले थे। अन्नू कपूर को गलती से 10 हजार रुपए का चेक प्राप्त हुआ। अनिल कपूर को 4 हजार रुपए का चेक मिला। बाद में जब अनिल कपूर बोनी कपूर के साथ यशराज फिल्म्स के अकाउंटेंट के पास शिकायत करने पहुंचे तो अकाउंटेंट ने फाइल चेक की। अकाउंटेंट को एहसास हुआ कि उन्होंने अनिल कपूर का चेक अन्नू कपूर को दे दिया। इसके बाद अन्नू कपूर ने अपना नाम बदल लिया था। 





ये खबर भी पढ़ें...











अन्नू  के पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे





अन्नू कपूर का जन्म भोपाल में हुआ था। उनके पिता मदनलाल कपूर पंजाबी थे और उनकी मां कमला बंगाली थी। उनके पिता एक पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे, जो शहर-शहर जा-जाकर गली नुक्कड़ पर परफॉर्म करती थी। उनकी माता एक कवियत्री और क्लासिकल नृत्य में पारंगत थीं। दादाजी डॉ. कृपा राम कपूर बिर्टिश आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी दादी गंगा राम कपूर एक भारतीय स्वतंत्र संग्राम सेनानी थी। 





इंटीमेट सीन को लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से हुआ था विवाद





अन्नू कपूर ने फिल्म सात खून माफ में प्रियंका चोपड़ा के सात पतियों में से एक का रोल निभाया था, लेकिन इस फिल्म की शूट के दौरान कुछ ऐसे किस्से हो गए थे, जिन्होंने बाद में विवाद का रूप ले लिया था। इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब अन्नू कपूर ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था। अन्नू ने तब इसकी वजह बताते हुए कहा था कि वे दिखने में अच्छे नहीं हैं और न ही हीरो हैं। अगर वे हीरो होते तो शायद प्रियंका उनके साथ इंटीमेट सीन कर लेतीं। ये विवाद काफी लंबा चला था।





पौरुषपुर सीरीज में कई साल छोटी फीमेल एक्टर के साथ किए इंटीमेट सीन 





अन्नू कपूर ने अपनी करियर में कभी इतने बोल्ड सीन नहीं फिल्माए जितना कि इस एक सीरीज के लिए कर लिया। ऑल्ट बालाजी की पौरुषपुर सीरीज में उन्होंने अपने से कई साल छोटी फीमेल एक्टर संग कई इंटीमेट सीन शूट किए थे। अन्नू की इस सीरीज ने उस वक्त तहलका मचा दिया था। वहीं फैंस का अन्नू को एक संजीदा एक्टर के तौर पर देखने का नजरिया भी बदल गया था। 65 की उम्र में अन्नू कपूर का अचानक इस तरह के सीन्स देना सभी को हैरान कर गया था। 





अनु ने एक महिला से की थी दो बार शादी





अन्नू कपूर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। खासतौर पर अन्नू कपूर की शादी-शुदा जिंदगी, जिसमें काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। अन्नू कपूर की पत्नी अनुपमा अमेरिकन हैं। दोनों ने साल 1992 में शादी की थी, लेकिन एक साल बाद ही दोनों में खटपट शुरू हो गई और तलाक हो गया। इसके बाद अन्नू की जिंदगी में अरुणिता की एंट्री हुई। दोनों ने शादी की। कपल की एक बेटी भी हुई. लेकिन एक्टर को अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से लगाव हो गया। वो छुपकर अनुपमा से मिलने जाया करते थे, लेकिन कुछ वक्त बाद ही अन्नू की दूसरी पत्नी अरुणिता को उन पर शक होने लगा और जल्द ही उनके सामने पूरी सच्चाई थी। सच जानने के बाद अरुणिता ने अन्नू कपूर से अलग होने का फैसला कर लिया। 2005 में अन्नू का दूसरा तलाक भी हो गया। अरुणिता से अलग होने के कुछ वक्त बाद अन्नू ने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से ही 2008 में दोबारा शादी कर ली।



IAS बनना चाहते थे अनिल से बने अन्नू अन्नू कपूर का 67वां जन्मदिन अन्नू कपूर Bollywood News wanted to become IAS Anlu became Anil Annu Kapoor 67th birthday बॉलीवुड न्यूज Annu Kapoor