अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर में साइकिल चलाते नजर आए एक्टर, 69 साल के शख्स का किरदार निभाएंगे 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 का फर्स्ट लुक आउट, पोस्टर में साइकिल चलाते नजर आए एक्टर, 69 साल के शख्स का किरदार निभाएंगे 

MUMBAI. यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'विजय 69' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यश राज फिल्म्स की इस साल की ये तीसरी फिल्म है। विजय 69 में अनुपम खेर नजर आएंगे। पोस्टर में अनुपम एक साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, फिल्म विजय 69 सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। दर्शक इसे ओटीटी पर देख सकते है। फैंस अनुपम की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 



विजय 69 का फर्स्ट लुक रिवील



दरअसल यश राज ने अपने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा- यह मजेदार होने वाली है, विशेष सवारी! हमें अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है यश राज एंटरटेंमेंट की तीसरी परियोजना Vijay 69 ओटीटी के लिए एक डिफरेंट स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म है। ये एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। फिल्म से अनुपम का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर पर फैंस अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे है। 




— Yash Raj Films (@yrf) May 4, 2023



ये खबर भी पढ़िए....






 69 साल के व्यक्ति का रोल प्ले करेंगे अनुपम



अनुपम खेर की 'विजय 69' को अक्षय रॉय डायरेक्ट करेंगे। 'विजय 69' में अनुपम 69 साल की बड़ी उम्र में ट्रायएथलॉन कंपटीशन में शामिल होने का फैसला करते हैं। वहीं अनुपम ने भी फिल्म के पहले पोस्टर को शेयर किया है। पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा- 69 साल का युवा होना अच्छा है! में अभिनय करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं YRFEnt Vijay69 इन लीड: ओटीटी के लिए एक डिफरेंट स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। आइए शो को सड़क पर ले जाएं! मेरा 537वां!


— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 4, 2023


अनुपम खेर फिल्म vijay 69 first look out फिल्म विजय 69 अनुपम खेर anupam kher film Bollywood News film vijay 69 anupam kher बॉलीवुड न्यूज विजय 69  फर्स्ट लुक आउट