असम के एक स्कूल में साथ पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं स्कूल डेज़ की तस्वीर

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
असम के एक स्कूल में साथ पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं स्कूल डेज़ की तस्वीर

New Delhi. चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और क्रिकेटर विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा बचपन की सहेलियां हैं। दरअसल दोनों ने असम के एक स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी। यह बात पहले इन दोनों को भी नहीं पता थी, लेकिन जब मेल मुलाकात और बातचीत का दौर शुरू हुआ तब दोनों को पता चला कि वे एकसाथ एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं। दरअसल इन दोनों की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 





अनुष्का के पिता थे आर्मी में, असम में हुई थी पोस्टिंग





बचपन की तस्वीरों में साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आ रही हैं। वैसे तो अनुष्का का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन उनके पिता की पोस्टिंग उन दिनों असम में हुई थी। अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा सेना में कर्नल के पद पर भी रह चुके हैं। असम में पोस्टिंग के दौरान अनुष्का का एडमिशन जिस स्कूल में कराया गया वहां साक्षी धोनी भी पढ़ती थीं। 







  • यह भी पढ़ें 



  • शुभमन गिल के मैच में जल्दी आउट होने पर लोगों ने सारा को किया ट्रोल, GT के हारने के बाद जश्न मनाया, सारा दीदी बेवफा है






  • अनुष्का ने पकड़ी फिल्मी दुनिया तो साक्षी ने होटल मैनेजमेंट किया





    यह तो सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी, होटल में जॉब के दौरान ही साक्षी की मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। उधर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे वहीं धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी की थी। 





    कई शहरों में रही हैं अनुष्का





    अनुष्का शर्मा के पिता सेना में थे जिस कारण हर साल दो साल में उनका तबादला होता रहता था। जिस कारण अनुष्का देश के कई शहरों में रह चुकी हैं। इंदौर से भी उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। इंदौर में पहुंच अनुष्का ने एक बार अपने बचपन की यादें भी ताजा की थीं। 



     



    विराट कोहली virat kohli Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी Anushka Sharma Sakshi Dhoni अनुष्का शर्मा साक्षी धोनी