/sootr/media/post_banners/dd8e7209d3d07a710046bf7eeb66f651c950873c1db92d216e58d6db4df944e4.jpeg)
MUMBAI. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को आज (11 दिसंबर) को 5 साल पूरे हो गए हैं। कपल को प्यार से विरुष्का भी कहा जाता है। उनके इस खास दिन पर फैंस और सेलेब्स जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
विराट -अनुष्का की 5वीं सालगिरह
विराट औरअनुष्का ने आज ही के दिन चार साल पहले शादी की थी। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में धूमधाम से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। ये क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। विराट और अनुष्का कहने को तो अलग प्रोफेशन में हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए दोनों का प्यार लाजवाब है। दोनों अक्सर एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते रहते हैं।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
विराट से बड़ी हैं अनुष्का
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अनुष्का उम्र में विराट से बड़ी हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। जबकि विराट का 5 नवंबर 1988 को। दोनों में 6 महीने का अंतर है। दोनों अब पेरेंट्स भी बन गए हैं। उनकी बेटी का नाम वामिका है। शादी के बाद चौथे साल में विराट और अनुष्का पैरेंट्स बने थे।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
यहां हुई थी पहली मुलाकात
अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात एक शैंपू ऐड में हुई थी। इस बात का जिक्र खुद विराट ने एक इंटरव्यू में किया था। दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते रहते हैं। फोटो के कैप्शन भी प्यार से भरे हुए होते हैं।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)