बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर की पहली ट्रिप, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोले- मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर की पहली ट्रिप, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोले- मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा 

MUMBAI. अर्जुन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन अभी हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ घूमने के लिए गए थे। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। अब अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर के साथ घूमने के लिए निकले है। अर्जुन इन दिनों यूरोप की ट्रिप पर हैं। यूरोप में वह अपने पिता के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 





पिता के साथ कॉन्सर्ट पहुंचे अर्जुन 





अर्जुन और उनके पिता बोनी फ्रैंकफर्ट फेस्टहैली में ऑस्कर ग्रैमी और गोल्डन-ग्लोब विजेता कंपोजर हंस जिमर की लाइव परफॉर्मेंस में शामिल हुए। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन अपने पापा बोनी कपूर के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस वीडियो में अपनी अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए भी बोलते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे है। 







View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)





ये खबर भी पढ़िए....











अर्जुन ने शेयर किया एक्सपीरियंस





अर्जुन ने बोनी के साथ अपने पहले ट्रिप के बार में एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- हंस जिमर की परफॉर्मेंस देखना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। यह इमोशनल और काफी बेहतरीन था। वह धरती पर आए सबसे प्रतिभाशाली सिंगर्स में से एक हैं और फ्रैंकफर्ट में इतने पास से इतने अच्छे कॉन्सर्ट के देखना मेरे लिए भी एक सम्मान की बात है। मैं उनका संगीत हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। मेरा मतलब है कि उनका गाना सबसे अलग है। ये ट्रिप मेरे लिए इस वजह से और भी स्पेशल रही क्योंकि यह मेरी पापा के साथ फर्स्ट ट्रिप है। इससे पहले हमने कभी किसी ट्रिप का मजा नहीं लिया। पापा के साथ घूमना, एंजॉय करना और बात करना मेरे लिए सब बहुत अच्छा था।  





अर्जुन की अपकमिंग मूवीज





अर्जुन जल्द ही नुआ शैली की थ्रिलर 'द लेडीकिलर' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी है, जिसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंग दिखेंगे।



 



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Arjun Kapoor अर्जुन कपूर Boney Kapoor Boney-Arjun trip Boney's first trip with Arjun बोनी कपूर बोनी-अर्जुन का ट्रिप बोनी का अर्जुन संग पहला ट्रिप