MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 26 जून को 38 साल के हो गए है। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। वह मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर के बेटे हैं। बीती रात उन्होंने अपने घर में अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा, अंशुला कपूर, खुशी कपूर सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए एक्टर
अर्जुन कई फिल्मों में नजर आ चुके है। लेकिन ज्यादातर फिल्में उनकी फ्लॉप रही है। इशकजादे, गुंडे और 2 स्टेट्स उनके लाइफ की बेहतरीन हिट फिल्मों में से एक रही। इसके अलावा नमस्ते इंग्लैंड, एक विलन रिटर्न, हाफ गर्लफ्रेंड, तेवर, और इंडियाज मोस्ट वांटेड समेत उनकी कई अन्य फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)
ये खबर भी पढ़िए....
150 किलो तक बढ़ गया था वजन
कहा जाता है कि जब अर्जुन के पेरेंट्स का तलाक हुआ था, तब वह काफी दुखी थे। उन्हें खाने में कम्फर्ट मिला था। गम भुलाने के लिए एक्टर इतना खाना खाने लग गए थे कि उनका वजन 150 किलो तक पहुंच गया था। ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वे 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे। मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था। वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे। इसी दौरान सलमान खान से उन्हें इंस्पिरेशन मिली और उन्होंने अपना वजन कम करने की प्लानिंग की। सलमान ने उनसे कहा था यदि वे वजन कम कर ले, तो हीरो बन सकता है। इसके बाद एक्टर ने अपना वजन कम किया था। खबरों की मानें तो जब बोनी कपूर ने पहली वाइफ मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की तो सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर ही भड़के थे।