MUMBAI. एक्टर अर्जुन कपूर ने खास जिम्मेदारी अपने कंधों में उठाई है। दरअसल अर्जुन, मुंबई में रहने वाली 11 साल की अनीशा राउत का का क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करने में मदद करेंगे। वह 18 साल तक पूरा खर्चा उठाएंगे। अनीशा आठ घंटे की क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए एक दिन में 80 किलोमीटर का सफर करती हैं। अनीशा सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती हैं।
अर्जुन, अनीशा को बनाएंगे क्रिकेटर
दरअसल अनीशा राउत मुंबई के पनवेल में रहने वाली है। उसका सपना है कि वह बड़ी होकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें। देश को वर्ल्ड कप दिलाएं। लेकिन आर्थिक तंगी होने की वजह से ऐसा होना उसे असंभव दिख रहा था। वर्ल्ड लेवल क्रिकेटर बनने के लिए ट्रेनिंग महंगी है। वहीं जब इस बात की जानकारी अर्जुन को लगी तो वह तत्काल अनीशा की मदद को लिए आगे आए। अर्जुन ने अनीशा के सपोर्ट में मदद के लिए हाथ बढ़ाया हैं। उन्होंने 18 साल तक पूरी फंडिंग करने का वादा किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
ये खबर भी पढ़िए...
एक्टर के अपकिंग प्रोजेक्ट्स
अनीशा का सपना है कि एक दिन वो नीली जर्सी पहनकर देश के लिए खेलें। वह महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेल चुकी हैं। अर्जुन ने अनीशा की सारी जिम्मेदारी उठा ली है। अर्जुन के इस नेक काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं बात की जाएं एक्टर के अपकिंग प्रोजेक्ट्स की तो वह जल्द ही फिल्म द लेडी किलर में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ भी है। यह एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर है।