आलिया-रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे भारती और हर्ष,  बड़े पर्दे पर दिखेगा दोनों का मस्तमौला अंदाज 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आलिया-रणवीर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे भारती और हर्ष,  बड़े पर्दे पर दिखेगा दोनों का मस्तमौला अंदाज 

MUMBAI. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर रॉकी खटूरिया का रोल प्ले करेंगे। जबकि आलिया, रानी चटर्जी के रोल में दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, टोटा रॉय चौधरी और सास्वत चटर्जी भी नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।





फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में





खबरें है कि करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या की भी एंट्री होने वाली है। फैंस ये न्यूज सुनकर काफी खुश है। हालांकि दोनों कैमियों के रोल में दिखेंगे। ये गुड न्यूज फैंस को खुद भारती सिंह और हर्ष ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि एक दिन अचानक से उनके पास करण जौहर की टीम का कॉल आया। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक एड का सीन है, जिसके लिए उन्हें और हर्ष को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे तत्काल उन्होंने हां कर दी। 





ये खबर भी पढ़िए...  











श्रद्धा- अर्जुन भी दिखेंगे





फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भारती और हर्ष के साथ-साथ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और अर्जुन बिजलानी भी दिखाई देंगे। कई टीवी सेलेब्स करण की फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ दिखाई देने वाले हैं। भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम किया है। वह अपने मजेदार कॉमेडी से लोगों का दिल जीत चुकी है। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 



Bollywood News फिल्म में नजर आएंगे भारती और हर्ष बॉलीवुड न्यूज आलिया-रणवीर की फिल्म Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa Enter In Rocky Aur Raani Ki Prem Kahani Bharti and Harsh seen in film फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी Rocky and Rani love story Alia-Ranveer film