मां बनने के 12 दिन बाद काम पर लौटी लाफ्टर क्वीन भारती, फैंस ने जताई चिंता

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मां बनने के 12 दिन बाद काम पर लौटी लाफ्टर क्वीन भारती, फैंस ने जताई चिंता

Mumbai. लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर एक नन्हें मेहमान यानि बेटे ने जन्म लिया है। भारती को मां बने अभी सर्फ 12 दिन हुए हैं और वह वापस अपने काम पर भी लौट आई हैं। भारती अपनी  प्रेग्नेंसी जर्नी के टाइम भी शूटिंग सेट पर काम करती रहीं। बेटे को जन्म देने के 12 दिन बाद ही अपने काम पर लौट गई है। मीडिया ने भारती से पूछा कि वह इतनी जल्दी मैटरनिटी लीव से वापस काम पर क्यों लौट आईं हैं। इसके जबाव में भारती ने कहा कि उनका बेटा 12 दिन का है लेकिन काम काम है।  



फैंस को किया धन्यवाद 



भारती  ने अपने फैंस को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन लोगों के कारण से ही उनका हौसला बरकरार रहा है। भारती अपनी  प्रेग्नेंसी जर्नी के समय भी शूटिंग सेट पर काम करती रहीं। वह अपने काम को लेकर काफी सीरियस है। 



12 दिन बाद काम पर लौटी भारती



भारती को दोबार काम पर लौट देख उनके कुछ फैंस बेहद खुश है। फैंस भारती को देखना बहुत पसंद करते है। कुछ फैंस ऐसे भी है, जो भारती के सेट पर आने से भड़क उठे है और मेकर्स पर गुस्सा निकालते दिखाई दे रहे है। कुछ फैंस उनकी चिंता कर उन्हें घर में रहकर रेस्ट करने की बात कह रहे है।


Baby boy work बेवी बॉय हर्ष लिंबाचिया मुंबई काम Bharti Singh क़़ॉमेडी Haarsh Limbachiyaa Mumbai भारती सिंह Comedy