MUMBAI. एक्ट्रेस सारा खान जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं। सारा, बॉयफ्रेंड शांतनु राजे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया है। सारा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी अली मर्चेंट से हुई थी। हालांकि, उनकी शादी एक साल भी नहीं चल पाई थी। शादी के 10 महीने में ही उनका रिश्ता टूट गया था।
सारा की लाइफ में प्यार की एंट्री
खबरें है कि सारा,शांतनु राजेनाम के एक पायलट को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सारा,शांतनु के साथ कई फोटो- वीडियो शेयर करती हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। सारा और शांतनु करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शांतनु पायलट हैं और दोनों ही एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Khan (@ssarakhan)
ये खबर भी पढ़िए...
10 महीने भी नहीं चला पहला रिश्ता
सारा ने 10 नवंबर 2010 को अली मर्चेंट के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात बिग-बॉस हाउस में हुई थी और यहीं पर ही दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा समय नहीं चली थी। शादी के 10 महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। इसके बाद से सारा का प्यार से भरोसा उठ गया था। वह सिंगल लाइफ जी रहीं थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात शांतनु के साथ हुई। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जिंदगी में धोखा मिला, इसलिए दोबारा भरोसा करना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन अब उन्होंने जिंदगी को एक और मौका दिया है। अब वह जल्द ही उसके साथ शादी करेंगी।