/sootr/media/post_banners/0ada3e91bbd7b419b0dc87762f772d2dbfc6d574070a7649319f00951a95b540.jpeg)
MUMBAI. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते है। वहीं फैंस भी उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते है। बिग बी ज्यादाकर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए ही कनेक्ट करते है। हाल ही में बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। मानों इस वीडियो को देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाएं। वीडियो में एक शख्स ने खुद को ठंडा रखने के लिए एक नया तरीका निकाला है। ये शख्स सड़क पर अपनी ही धुन में चला जा रहा है। उसके सिर पर लंबी-सी चोटी है, जिसे वह मजे से हिलाता हुआ दिख रहा है।
बिग बी का फनी वीडियो
दरअसल अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खाकी वर्दी में एक शख्स सड़क पर चलता दिख रहा है। इस वीडियो को घर की बालकनी से शूट किया गया है। इस वीडियो में ये खाकी वर्दी वाला ये शख्स तेजी से सड़क पर चल रहा है। इनके सिर पर बाल नहीं हैं, लेकिन पीछे लंबी शिखा यानी चुटिया है। ये शख्स जितनी तेजी से चल रहा है उतनी ही तेजी से वो अपनी चुटिया को भी गोल-गोल नचा रहा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)
ये खबर भी पढ़िए....
शख्स का गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़
वीडियो में शेयर कर बिग बी ने लिखा- दिन की गर्मी में, ये महाशय खुद को ठंडा रखने के लिए अपना पंखा लेकर साथ चला करते हैं। वीडियो में एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा- आत्मनिर्भर भारत का कॉन्सेप्ट। दूसरे यूजर का कहना है, लगता है ये बंदा डोरेमॉन कुछ ज्यादा ही देखता है। बता दें, कुछ समय पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में भी गर्मी से बचने के लिए एक साधु ने एक अनोखा जुगाड़ लगाया था। साधु ने अपने सिर पर एक पंखा बांध रखा था। यह पंखा सोलर प्लेट से चलता था। उन्होंने पंखे को सोलर से कनेक्ट कर रखा था।