बिग बॉस में अर्चना और प्रियंका में किचन ड्यूटी को लेकर हुई तगड़ी लड़ाई, गौतम बोलीं- तेरे मां-बाप ने कुछ नहीं सिखाया क्या?

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
बिग बॉस में अर्चना और प्रियंका में किचन ड्यूटी को लेकर हुई तगड़ी लड़ाई, गौतम बोलीं- तेरे मां-बाप ने कुछ नहीं सिखाया क्या?

MUMBAI. बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम शो में वापस आ गई है। घर में अर्चना की सबसे अच्छी दोस्ती प्रियंका चौधरी से है। लेकिन घर में आते से उन्होंने सारी हदें पार कर दी। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड़ में अर्चना और प्रियंका के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली। उनके बीच ये घमासान सब्जी काटने, रोटी बनाने और किचन की साफ सफाई को लेकर हुआ है। इस झगड़े में अर्चना प्रियंका को काफी भरा-बुला कह डालती है। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। 




View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



अर्चना और प्रियंका के बीच घमासान



दरअसल अर्चना और प्रियंका के बीच इस लड़ाई की शुरुआत अर्चना के इंस्ट्रक्शन से होती है। अर्चना प्रियंका से रोटी बनाने और पूरा शेल्फ साफ करने के लिए कहती है, जिसका प्रियंका विरोध करती हैं और वह साफ ये करने से मना कर देती हैं। इस पर अर्चना कहती हैं  कि सुन यहां पर एहसान मत दिखा, बिग बॉस के घर में रह रही है, हराम का मत खा, मां बाप ने सिखाया नहीं क्या खाना बनाने। अर्चना के मां बाप पर जाने से प्रियंका भड़क जाती है। इसते बाद दोनों में गंदी लड़ाई होती है। इसके प्रोमो वीडियो में दोनों आपस में गंदी तरह से झगड़ा करते दिख रही है। जबकि अन्य घरवालें उन्हें शांत करवाने की कोशिश करते है। 



साजिद करते है उनकी ड्यूटी बदलने से साफ मना 



बाद में प्रियंका घर के नए कैप्टन साजिद से उसकी ड्यूटी बदलने की बात करते है। लेकिन साजिद उनकी ड्यूटी बदलने से साफ मना कर देते है। 

घर में नए कैप्टन के आने के साथ नए रूल्स भी आए है, जिसके हिसाब से ही साजिद खान ने प्रियंका, अर्चना और सौंदर्या को रूम ऑफ 6 में डाला है। इस वजह से तीनों घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी है। 

 


अर्चना-प्रियंका की लड़ाई बिग बॉस किचन ड्यूटी पर घमासान Big Boss Controversy बिग बॉस 16 Big Boss Archana Priyanka fight over kitchen duty Archana-Priyanka fight Bigg Boss kitchen duty fight bigg boss 16