मुंबई के आसमान पर छाया इंदौर का सितारा, 7 चर्चित अफेयर्स के बाद भी कुंवारे हैं सलमान, जानें सलमान से जुड़े कुछ खास किस्से

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुंबई के आसमान पर छाया इंदौर का सितारा, 7 चर्चित अफेयर्स के बाद भी कुंवारे हैं सलमान, जानें सलमान से जुड़े कुछ खास किस्से

MUMBAI. बॉलीवुड के दबंग भाई जान सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। फिल्म इंडस्ट्री में ​दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सलमान आज भी कुंवारे है, लेकिन उनका करियर विवादों में भी खूब रहा। इसी के साथ उनके अफेयर ​की लिस्ट भी काफी लंबी है। उनके 7 अफेयर्स काफी चर्चित रहे। 1980 में संगीता बिजलानी, 1999 में पाक की एक्ट्रेस सोमी अली, 2000 में ऐश्वर्या राय, उनकी ही बहन अर्पिता की दोस्त स्नेहा उल्लाल, 2010 में कैटरीना, यूलिया वंतूर से सलमान खान के अफेयर रहे। आज भी सलमान की शादी का इंतजार उनके फैंस को हैं, कई कार्यक्रमों में एक्टर से उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें वह मजाकिया अंदाज में टाल देते हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



2023 में ईद के मौके पर ​रिलीज होगी रिलीज  



2023 की शुरुआत के साथ ही सलमान भी बॉलीवुड पर अपना दबदबा कायम रखने की पूरी तैयारी में हैं। इसकी तैयारी 2022 से ही शुरू हो गई थी। सलमान ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म भाईजान का नाम बदलकर किसी का भाई किसी की जान कर दिया है, जो साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, दग्गुबाती वेंकटेश भी होंगे। वहीं सलमान यशराज बैनर की हाई बजट फिल्म फ्रेंचाइजी टाइगर 3 का भी हिस्सा होंगे। इस फिल्म को दिवाली तक रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। 




View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



बीवी हो तो ऐसी से की थी करियर की शुरुआत 



सलमान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी थी से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म 1988 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया से सलमान को असली पहचान मिली थी।  इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट नवीन पुरूष एक्टर पुरस्कार भी दिया गया था। इसके बाद एक्टर फिल्म साजन, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, बीवी नं.1, पत्थर के फूल,कुर्बान,साजन,सूर्यवंशी,एक लड़का एक लड़की,हम आपके हैं कौन,चांद का टुकड़ा,दीवाना मस्ताना,सिर्फ तुम,हम दिल दे चुके सनम,    समीर रेफीलिनी,हैलो ब्रदर,हम साथ साथ हैं,    टाइगर जिंदा है,बजरंगी भाईजान समेत कई अन्य फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग कर चुके है। 




View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार 



1998 में सलमान ने फिल्म कुछ कुछ होता है में अतिथि-भूमिका के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता। इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम, तेरे नाम, 2नो एन्ट्री और पार्टनर टाइगर जिंदा है, वांटेड, दबंग, रेड्डी, बॉडीगार्ड सलमान की हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फिल्में रही। 2014 में आई फिल्म किक सलमान की पहली फिल्म है, जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं, जिनमें एक था टाइगर, दबंग-2, बॉडीगार्ड, दबंग, रेड्डी आदि फिल्म शा​मिल थी। 




View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



अफगानिस्तान से आकर मप्र में बसे थे सलमान के दादा 



सलमान कथानककार सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा (प्रथम नाम सुशीला चरक) के बेटे है। उनके दादा अफगानिस्तान से आकर भारत में मध्य प्रदेश में बस गए थे। उनकी मां मराठी हिंदू है। उनकी सौतेली माम हेलेन,  बॉलीवुड अभिनेत्री है। उनके दो भाई अरबाज खान और सुहेल खान व बहनें अलवीरा और अर्पिता है।  



विवादों के भी सुल्तान हैं सलमान 



सलमान और विवादों का जैसे चोली-दामन का साथ है। सलमान को काले हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। ये विवाद ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। हिट एंड रन केस में भी सलमान को जेल जाना पड़ा था। एक कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे लोगों का कुचल दिया था। इस मामले में आरोप ये था कि ये गाड़ी सलमान चला रहे थे। इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे और एक शख्स की मौत हो गई थी।



कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम



संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम करते हुए सलमान और ऐश्वर्या करीब आ गए थे। सलमान एक रात ऐश्वर्या की बिल्डिंग पहुंचे, उन्होंने नशे में ऐश्वर्या का दरवाजा पीटा था। बात जब ऐश्वर्या के बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो उन्होंने सलमान से रिश्ता तोड़ दिया। सलमान का नाम कटरीना कैफ से भी जुड़ चुका है। हालांकि रणबीर कपूर की वजह से ही सलमान और कटरीना का ब्रेकअप हुआ था। इसके अलावा सलमान का नाम संगीता बिजलानी, सोमी अली,स्नेहा उल्लाल के साथ भी चर्चा में रह चुका है।


Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Salman Khan सलमान खान happy birthday salman khan 2022 हैप्पी बर्थडे सलमान खान सलमान खान 57वां जन्मदिन 2022 salman khan 57th happy birthday bollywood ke dabangg bhai