MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर पेरेंट्स बन गए है। आज यानी 6 नवंबर को उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाईयां दे रहे है। आज ही डिलीवरी के लिए आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के अस्पताल में पहुंची थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में अस्पताल के अंदर जाते दिख दे रहे थे।
View this post on Instagram
A post shared by Alia Bhatt ????☀️ (@aliaabhatt)
आलिया ने दिया बेबी गर्ल को बर्थ
दरअसल आज ही सुबह 8.20 बजे आलिया को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। यहां पर आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बेबी और आलिया दोनों ठीक हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। ये गुड न्यूज सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हे। फैंस एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे है।
जून में शेयर की थी गुड न्यूज
आलिया और रणबीर ने मम्मी और पापा बनने की गुड न्यूज फैंस को जून महीने में शेयर की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थी। इसमें रणबीर भी उनके साथ दिखाई दे रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा,जल्द ही आ रहा है। हालांकि अब दोनों पेरेंट्स बन गए है।