मलायका अरोड़ा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड अर्जून कपूर से किया ब्रेकअप, जाह्नवी, खुशी को किया अनफॉलो

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मलायका अरोड़ा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रैंड अर्जून कपूर से किया ब्रेकअप, जाह्नवी, खुशी को किया अनफॉलो

NEW DELHI. बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा ने एक्टर अर्जुन कपूर से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। इसके साथ ही मलायका अरोड़ा ने अर्जुन की बहनें जाह्नवी, खुशी और अंशुला कपूर को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि कई दिनों से दोनों के रिलेशनशिप टूटने की भी अफवाहें चल रहीं थीं। जिसको लेकर दोनों की तरफ से कुछ एक्टीविटीज को देखकर यह कन्फर्म भी हो गया है।





खास मैसेज के साथ स्वेटशर्ट पहने नजर आईं मलायका



चर्चित कपल्स मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा से ही साथ नजर आते आएं हैं। ऐसे में हाल ही में दोनों की तरफ से कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे साफ हो रहा है कि दोनों के बीच दूरियां आ गईं हैं। मलायका ने शनिवार को कपूर फैमिली को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया। हालांकि, वह अभी भी अर्जुन को फॉलो कर रहीं हैं। इसके साथ ही शनिवार को एक वीडियो से पता चला रहा है कि अब दोनों साथ नहीं हैं। इस वीडियों में मलायका पैप्स के सामने एक स्वेटशर्ट पहने नजर आईं जिसमें लिखा था- 'लेट्स फॉल अपार्ट', जो कि कहीं न कहीं दोनों के ब्रेकअप की ओर इशारा कर रहा है। कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें वह अकेले ही नजर आ रहे हैं।





कब से डेट कर रहें दोनों ?





मलायका और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की उन जोड़ियों में एक है जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। दोनों के रिलेशनशिप को करीब पांच साल हो चुके हैं। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। 





क्या कुशा कपिला के कारण हुआ दोनों का ब्रेकप?





सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड एक्ट्रेस कुशा कपिला और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की भी खबरें सामने आ रहीं थीं। लेकिन, कुशा कपिला ने इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।'



Bollywood News Malaika Arora Arjun Kapoor Malaika Arora and Arjun Kapoor Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup मलायका अरोड़ा अर्जुन कपूर मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मलायका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ब्रेकप बॉलीवुड खबरें