ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 इस दिन सिनेमाघरों में होंगे रिलीज, दोनों की रिलीज डेट में एक साल का अंतर, कई राज से उठेगा पर्दा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 इस दिन सिनेमाघरों में होंगे रिलीज, दोनों की रिलीज डेट में एक साल का अंतर, कई राज से उठेगा पर्दा

MUMBAI. सितंबर 2022 में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने 250 करोड़ रूपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने बताया है कि पार्ट 2 और पार्ट 3 की शूटिंग एकसाथ होगी। फिर उन्हें एक साल के अंतराल पर रिलीज किया जाएगा। ये गुड न्यूज सुनकर फैंस काफी खुश है।  





इस दिन रिलीज होंगी दोनों फिल्में





अयान ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग एकसाथ होगी। फिर ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव, दिसंबर 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जबकि फिल्म का तीसरा पार्ट दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। पोस्ट शेयर करते हुए अयान ने लिखा- वक्त आ गया है कि मैं आपको ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी, अस्त्रवर्स और मेरी जिंदगी पर कुछ अपडेट दूं। ब्रह्मास्त्र-1 की सक्सेस को शेयर करते हुए अयान ने आगे लिखा, ब्रह्मास्त्र-1 को मिले प्यार और फीडबैक की मदद से मैंने ब्रह्मास्त्र के दोनों पार्ट के लिए अपना विजन सेट किया। मैं जानता हूं कि ये दोनों फिल्में ब्रह्मास्त्र से कहीं ज्यादा बड़ी होंगी। मैंने ये सीख लिया है कि हां, हमें स्क्रिप्ट को परफेक्ट बनाने के लिए थोड़ा और समय देना होगा। रिलीज डेट अनाउंस करते हुए अयान ने आगे कहा- मैंने ये तय किया है कि हम ये दोनों फिल्में एक साथ बनाएंगे और इनकी रिलीज डेट भी आस-पास होंगी। मैं आपसे दोनों फिल्मों की टाइमलाइन भी शेयर कर रहा हूं।







View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)





ये खबर भी पढ़िए...











ब्रह्मास्त्र-1 में साथ नजर आए थे रणवीर-आलिया





शादी के बंधन में बंध चुके रणबीर और आलिया इस फिल्म में लीड रोल में थे। फिल्म में रणवीर ने शिवा और आलिया ने ईशा का रोल निभाया था। इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आईं थी। शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो रोल भी ऑडियंस को खूब पसंद आया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रूपयों से अधिक का कलेक्शन किया था।



brahmastra brahmastra part one shiva brahmastra part 2- 3 release date brahmastra part 2 release  dec 2026 brahmastra part 3  release dec 2027 ब्रह्मास्त्र ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 रिलीज डेट दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देवा दिसंबर 2027 में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र पार्ट 3