Chandu Champion Trailer : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज

Dolly patil | May 19, 2024, 13:22 IST
Share
chandu chMPION
chandu chMPION

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर MP के ग्वालियर में धूमधाम से लॉन्च किया गया है। इस खास मौके पर कार्तिक आर्यन के फैंस बड़ी संख्या में ग्वालियर स्थित रूप सिंह स्टेडियम उनसे मिलने पहुंचे।

ग्वालियर के निवासी कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन ( Chandu Champion ) को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्चिंग कार्तिक आर्यन( Karthik Aryan ) के ही गृह जिले ग्वालियर में किया गया। इस फिल्म का ट्रेलर रूप सिंह स्टेडियम ( Roop Singh Stadium ) में लॉन्च किया गया। इसी के साथ चंदू चैंपियन के ट्रेलर को देखकर सभी ने जमकर तारीफ की और फिल्म के सुपरहिट होने की बात भी कही। हालांकि कार्तिक आर्यन फिल्म चंदू चैंपियन ( kartik aryan movie chandu champion ) का फैन्स अब बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

कार्तिक आर्य पहुंचे ग्वालियर

जब कार्तिक आर्यन ग्वालियर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इसके बाद शहर में सड़कों पर जहां से एक्टर का काफिला गुजरा वहां-वहां फैंस भी मौजूद रहे। फैंस अपने हाथ में चंदू चैंपियन का बैनर पकड़े कार्तिक का नाम लेकर चिल्लाते नजर आए। लोकल स्टार कार्तिक भी अपने शहर में इस ग्रैंड वेलकम को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उन्होंने अपने फैंस को हाथ हिलाकर ना केवल ग्रीट किया. बल्कि ऑटोग्राफ भी दिए और सेल्फी भी क्लिक करवाई। कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग रूप सिंह स्टेडियम में पहुंचे। यहां सामने स्टेज पर कार्तिक आर्यन को देखकर उनके फैंस काफी रोमांचित नजर आए।

कार्तिक आर्यन ने किस की भूमिका निभाई है

साजिद नाडियावाला निर्मित फिल्म में कार्तिक आर्यन ने गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। दरअसल मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। मुरलीकांत ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग कंपटीशन में 37.33 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वो पद्मश्री से भी नवाजे जा चुके हैं। वो सिर्फ बॉक्सिंग नहीं बल्कि स्विमिंग, टेबल टेनिस जैसे स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते थे। वह आर्मी में रहकर देश की सेवा भी कर चुके हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Karthik Aryan
  • कार्तिक आर्यन
  • Chandu Champion
  • चंदू चैंपियन
  • रूप सिंह स्टेडियम
  • Roop Singh Stadium
  • आर्यन फिल्म चंदू चैंपियन
  • kartik aryan  movie chandu champion
  • Chandu Champion Trailer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि