कंगना के शो लॉक अप में धमाल मचाएंगे देश के सबसे पॉपुलर रैपर एमीवे बंटाई, जेल में दूसरे कंटेस्टेंट्स की नाक में करेगा दम

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कंगना के शो लॉक अप में धमाल मचाएंगे देश के सबसे पॉपुलर रैपर एमीवे बंटाई, जेल में दूसरे कंटेस्टेंट्स की नाक में करेगा दम

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने शो लॉक अप के दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहीं है। इसके पहले सीजन को भी काफी पसंद किया गया था। इस शो में सेलिब्रिटीज को जेल में रखा जाता है। सीजन-2 में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स के आने की खबरें है। लॉक अप के सीजन 2 के लिए अर्चना गौतम,  शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा को अप्रोच किया गया है। अब खबरें है कि सीजन 2 के लिए देश के सबसे फेमस रैपर से भी संपर्क किया गया है। दरअसल रैपर एमीवे बंटाई को कंगना की जेल में लाने की तैयारी चल रही है।



लॉक अप 2 में नजर आएंगे एमीवे बंटाई



बता दें लॉक अप के पहले सीजन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। फैंस को लॉक अप का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था। दूसरा सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। इस बार शो में बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। वहीं देश के पॉपुलर रैपर एमीवे बंटाई को लॉक अप 2 के लिए ऑफर किया गया है। हालांकि वह इस शो के लिए हां करेंगे या नहीं,ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। कहा जाता है कि एमीवे बंटाई, एमसी स्टैन को भी कई शोज में टक्कर दे चुका है। 



ये खबर भी पढ़िए... 






काफी पॉपुलर हैं एमीवे बंटाई 



एमीवे बंटाई का रियल नाम बिलाल शेख है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म गली ब्वॉय से डेब्यू किया था। एमीवे ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में इंग्लिश रैपस ग्लिंट लॉक से की थी। एमीवे क गई गाने वायरल हुए है। इसमें बहुत हार्ड, बंटाई और कंपनी समेत कई अन्य शामिल है।  2019 में एमीवे को बेस्ट एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

 


कौन हैं  एमीवे बंटाई लॉक अप में रैपर एमीवे बंटाई who is emiway bantai rapper emiway bantai in lock up lock up season 2 लॉक अप सीजन 2 कंगना शो लॉक अप kangana show lock up