अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने ''रामायण'' के 35 साल बाद रीक्रिएट किया ''सीता'' वाला अपना लुक, एक्ट्रेस का ये रूप देख झूम उठे फैंस  

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने ''रामायण'' के 35 साल बाद रीक्रिएट किया ''सीता'' वाला अपना लुक, एक्ट्रेस का ये रूप देख झूम उठे फैंस  

MUMBAI. निर्माता रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। शो के 35 साल बाद उन्होंने अपना सीता का लुक रीक्रिएट किया है। वीडियो शेयर कर दीपिका ने लिखा, "यह वही साड़ी है जो (धारावाहिक में) लव-कुश कांड के दौरान पहनी थी।" गौरतलब है, 'रामायण' का पहली बार साल 1987-1988 के बीच प्रसारण हुआ था।




View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)



भावविभोर करने वाला है दीपिका की वीडियो 



गौरतलब है कि 30 मार्च को रामनवमीं मनाई जाएगी। इससे ठीक पहले दीपिका की वीडियो भावविभोर करने वाला है। इसका अंदाजा उनके इंस्टा हैंडल को देखने से होता है। दीपिका ने रामायण लुक में तीन वीडियो शेयर की हैं। काफी कम समय में इसे पांच लाख से अधिक लाइक और 10 हजार से अधिक लोगों के कमेंट्स मिल चुके हैं। करीब 35 साल बाद भी दीपिका का माता सीता वाला लुक भावविभोर कर रहा है।


लव-कुश कांड Bollywood News सीता का लुक रीक्रिएट सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया Luv-Kush scandal बॉलीवुड न्यूज Sita's look recreate Sita's character Actress Deepika Chikhaliya
Advertisment