दीपिका ने पुरानी यादों को किया ताजा, 10 साल बाद EX-बॉयफ्रेंड रणबीर संग एनिमेटिड वीडियो शेयर कर लिखा- पीस ऑफ माई हार्ट,सोल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
दीपिका ने पुरानी यादों को किया ताजा, 10 साल बाद EX-बॉयफ्रेंड रणबीर संग एनिमेटिड वीडियो शेयर कर लिखा- पीस ऑफ माई हार्ट,सोल

MUMBAI. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। दीपिका के लिए ब्रेकअप फेज काफी मुश्किल था। वह डिप्रेशन में चली गईं थी। रणवीर कपूर से अलग होने के बाद दीपिका की लाइफ में रणवीर सिंह ने एंट्री ली थी। दोनों ने शादी कर ली है और अब एक हैप्पी लाइफ जी रहे है। इस बीच दीपिका को 10 साल बाद एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की याद सताने लगी है। दीपिका ने एक रणबीर से साथ अपना एक वीडियो शेयर कर लिखा- मेरे दिल का टुकड़ा। 





publive-image



 





दीपिका को आई रणबीर की याद





दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। यह एक एनिमेटिड वीडियो है। यह वीडियो फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का है। इस फिल्म की रिलीज को आज (1 जून) दस साल पूरे हो गए हैं। इसलिए दीपिका ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दीपिका को 10 साल बाद एक बार फिर रणबीर की याद सताने लगी है।





publive-image





ये खबर भी पढ़िए....













दीपिका ने लिखा- मेरे दिल का टुकड़ा





दीपिका ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- पीस ऑफ माय हार्ट, सोल। इस पोस्ट के अलावा एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर किया, जिसमें दीपिका और रणबीर का कार्टून बना दिखाई दे रहा है। वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे है। वीडियो में दोनों एक दूसरे को माथे से माथा मिलाते नजर आ रहे है। फैंस इन स्टोरीज पर जमकर रिएक्ट कर रहे है।





publive-image





ये जवानी है दीवानी’ को 10 साल पूरे





फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को 10 साल पूरे हो चुके हैं। अयान मुखर्जी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर कर लिखा-ये फिल्म मेरे बच्चे के जैसी है, जो मेरे दिल का टुकड़ा और आत्मा है। फिल्म में दीपिका, रणबीर के अलावा आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन लीड रोल में थे।







View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Ranbir Kapoor रणबीर कपूर Deepika Padukone Deepika-Ranbir Deepika-Ranbir Photo दीपिका पादुकोण दीपिका-रणबीर दीपिका-रणबीर फोटो